बॉलीवुड

लव मेंकिग सीन्स को लेकर भूमि का बड़ा खुलासा, बताया कैसे फिल्माया सीन…

भूमि ने आडियंस के बीच एक छोटे कस्बे की लड़की के रूप में अपनी पहचान बना ली है।
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2018, 3:21 PM IST
bhumi pednekar
bhumi pednekar

भूमि पेडनेकर इंडस्ट्री में सिंपल सोबर किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। चाहे फिर उनकी डेब्यू फिल्म 'दम लगा के हईशा' या उसके बाद निभाए गए किरदार। इसलिए उन्होंने आडियंस के बीच एक छोटे कस्बे की लड़की के रूप में अपनी पहचान बना ली है। लेकिन 15 जून को रिलीज हुई फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' में उनके डिफरेंट किरदार के प्रयोग को लेकर काफी चर्चा हुई। इस फिल्म में भूमि लीक से हटकर एक गृहिणी की भूमिका में नजर आईं। जिसमें उन्होंने अभिनेता नील भूपलम के साथ लवमेकिंग सीन्स देकर अपनी सिंपल सोवर लड़की वाली पहचान से दूर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। 'लस्ट स्टोरीज' के बारे में बात करते हुए भूमि ने बताया कि मैं पहली बार लवमेकिंग सीन्स देते वक्त नर्वस थीं।

उन्होंने बताया कि जब शुरूआत में वो यह रोल कर रही थी लोगों ने उनका सपोर्ट नहीं किया। क्योंकि वह इस तरह का रोल पहली बार कर रही थीं। साथ ही उन्होंने बताया कि एक सीन को फिल्माने में वर्ग विभाजन, कहानी और महिला के इमोशंस को कितना प्रभावित करता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए जोया अख्तर ने सही परफेक्शन के साथ 'लस्ट स्टोरीज' को शूट किया। फिल्म में बोल्ड सीन से जुड़े गॉसिप को दरकिनार करते हुए यह फिल्म अपनी मां के साथ देखी और हम दोनों ही यह फिल्म देखते हुए असहज नहीं थीं।

बात करें भूमि पेडनेकर के प्रोफेशनल कॅरियर की तो वह अपनी अगली फिल्म 'सोन चिरैया' को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में भूमि, सुशांत सिंह राजपूत के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। अभिषेक चौबे की डायरेक्टोरियल फिल्म में वह एक डाकू के किरदार में नजर आएंगी। अभिनेत्री ने अपनी रोल के बारे में बात करते हुए बताया कि यह मेरे कॅरियर का सबसे टफ रोल्स में से एक हैं। मुझे उम्मीद है कि यह मेरे कॅरियर की चौथी हिट फिल्म होगी।

Published on: