4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्वॉय कट बालों में सोनाली दिखने लगीं ऐसे, फोटो हुई वायरल

ब्वॉय कट बालों में सोनाली दिखने लगीं ऐसे, फोटो हुई वायरल
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rahul Yadav

Jul 21, 2018

Sonali bendre

बॉलीवुड की मशूहर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे इस समय कैंसर से जूझ रही हैं। पूरा बॉलीवुड और फैंस की दुआएं उनके साथ हैं। हाल ही में सोनाली ने अपने बेटे रणवीर के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया था। साथ ही बेटे के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा।

Sonali bendre

अब सोनाली की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें सोनाली ने अपने बाल और छोटे करवा लिए हैं। ब्वॉय कट बालों में वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उनकी यह तस्वीर देखने के बाद फैंस को यही लग रहा है कि वह कैंसर से मुस्कुराते हुए लड़ रही हैं।

Sonali bendre

बता दें कि 4 जुलाई को सोनाली ने कैंसर होने की खबर खुद अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी थी। सोनाली इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही हैं और वहीं उनके साथ उनका बेटा भी है ।

Sonali bendre

सोनाली ने बेटे के साथ फोटो शेयर की और लिखा '12 साल 11 महीने और 8 दिन पहले जब ये पैदा हुआ तभी से उनके दिल का टुकड़ा बन गया। उन्होंने और गोल्डी ने उसकी हर खुशी का ख्याल रखा। लेकिन अब उसे सबसे बड़ी खबर देने का वक्त आया तो वह सब डर गए। लगा उसे कैसे बताएंगे लेकिन वह उससे कुछ भी छिपाना नहीं चाहती थीं।'

Sonali bendre

'उन्होंने बेटे को बताया और उसने बड़ी ही समझदारी से सिचुएशन हैंडल किया। यहां तक कि उन्हें भी संभाला। अब वह रणवीर के साथ समय बिता रही हैं क्योंकि उसके समर वैकेशन चल रहे हैं। वो उन्हें उन सारी चीजों की याद दिलाता है जिसकी उन्हें जरूरत है। उसकी पागलपंती उन्हें ठीक होने में मदद कर रही है।'