Bhumi Pednekar Meets His Holiness Dalai Lama: भूमि पेडनेकर दलाई लामा से मिलते ही भावुक हो उठीं और उनकी आंखों से खुद-ब-खुद आंसू निकल पड़े, जो देखते-ही-देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Bhumi Pednekar Meets His Holiness Dalai Lama: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की अपनी यात्रा की कुछ खास फोटोज शेयर कीं और बताया कि उन्हें परम पावन दलाई लामा से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ये मुलाकात उनके लिए इतनी इमोशनल रही कि उन्होंने लिखा कि वहां से जाते वक्त उनके चेहरे पर आंसू निकल पड़ें।
भूमि ने अपनी पोस्ट में लिखा कि परम पावन की उपस्थिति में सब कुछ हल्का, शांत और अनोखा लगा। वो इस अनुभव को अपने शब्दों में बयान नहीं कर सकतीं लेकिन उसे गहराई से महसूस कर सकती हैं। उन्होंने आगे लिखा कि ये एक अंदरूनी सफर था और इन जादुई पलों ने उनके दिल को जीवन के प्रति कृतज्ञता से भर दिया और इतनी शांति, कृपा, दया का अनुभव करना उनके लिए एक सौभाग्य है और ये यादें वो हमेशा अपने साथ रखेंगी।
ये मुलाकात ऐसे समय में हुई जब भूमि हाल ही में सोशल मीडिया ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं। 'द रॉयल्स' और 'दलदल' के दौरान उन्हें लिप जॉब को लेकर खूब ट्रोल किया गया था। दरअसल, द हॉलीवुड से बातचीत में उन्होंने माना था कि बहुत सारी ट्रोलिंग हुई लेकिन रचनात्मक आलोचना भी मिली और उनके इस अनुभव ने उन्हें उस बबल से बाहर निकाला जिसमें वो रह रही थीं और एक इंसान और एक एक्ट्रेस के रूप में वो खुद से फिर से जुड़ गईं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' है जिसमें इमरान खान भी लीड रोल में हैं। ये Netflix पर प्रीमियर होगी हालांकि रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है।