बॉलीवुड

खामेनेई की मौत पर भावुक हुईं कश्मीरी मुस्लिम अभिनेत्री, बोलीं- वो हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे, लोगों ने कर दिया ट्रोल

Farrhana Bhatt On Ali Khamenei Death: ईरान के लीडर अली खामेनेई की मौत पर 'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट रह चुकीं फरहाना भट्ट ने अपनी प्रतिकिय3 दी है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Mar 02, 2026
Farrhana Bhatt On Ali Khamenei Death (सोर्स-एक्स)

Farrhana Bhatt On Ali Khamenei Death: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री फरहाना भट्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के निधन पर उनकी इमोशनल रिएक्शन ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। जहां कुछ लोगों ने उनके बयान को संवेदनशील बताया, वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स ने अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें

डायरेक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज, महिला ने लगाए जबरन घर में घुसने के गंभीर आरोप

वीडियो बयान के बाद बढ़ा विवाद (Farrhana Bhatt On Ali Khamenei Death)

हाल ही में एक मीडिया इंटरैक्शन के दौरान फरहाना भट्ट ने अली खामेनेई के निधन पर दुख जताया। उन्होंने उन्हें ऐसी शख्सियत बताया जिसे भुलाया नहीं जा सकता और कहा कि वे लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। अभिनेत्री ने ये भी कहा कि इस खबर से कई लोग भावनात्मक रूप से प्रभावित हुए हैं और उनके लिए ये बेहद दुखद पल है।

उनकी यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। वीडियो सामने आते ही यूजर्स के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने उनके विचारों का सपोर्ट किया, लेकिन कई नेटिजन्स ने इसे लेकर कड़ी आलोचना भी की।

सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रियाएं (Farrhana Bhatt On Ali Khamenei Death)

फरहाना के बयान के बाद कई यूजर्स ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सार्वजनिक हस्तियों को अंतरराष्ट्रीय और संवेदनशील मुद्दों पर बोलते समय पूरी जानकारी और जिम्मेदारी के साथ प्रतिक्रिया देनी चाहिए। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि ऐसे विषयों पर बिना व्यापक समझ के बयान देना गलत संदेश दे सकता है।

एक यूजर ने लिखा कि मानवीय मुद्दों पर बात करते समय सभी पीड़ितों के दृष्टिकोण को भी ध्यान में रखना जरूरी है। वहीं कुछ अन्य लोगों ने अभिनेत्री के निजी विचारों को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणियां भी कीं, जिससे ऑनलाइन बहस और तेज हो गई।

भावनात्मक प्रतिक्रिया का किया जिक्र

अपने बयान में फरहाना ने बताया कि इस घटना से वह व्यक्तिगत रूप से काफी भावुक हो गई थीं। उन्होंने कहा कि खबर सुनने के बाद वह काफी देर तक सो नहीं सकीं और प्रार्थना के दौरान भी दुख महसूस कर रही थीं। उनके अनुसार, कई लोगों के लिए अली खामेनेई प्रेरणादायक व्यक्तित्व रहे हैं।

हालांकि, सोशल मीडिया की दुनिया में प्रतिक्रियाएं अक्सर विभाजित होती हैं और इस मामले में भी ऐसा ही देखने को मिला। कुछ लोगों ने इसे व्यक्तिगत भावनाओं की अभिव्यक्ति बताया, जबकि अन्य ने इसे विवादित बयान करार दिया।

करियर की बात करें तो…

वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो बिग बॉस 19 के बाद फरहाना भट्ट लगातार नए प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं। हाल ही में वो म्यूजिक वीडियो ‘यहीं गुजार दूं’ में सिंगर अमाल मलिक के साथ दिखाई दीं। इससे पहले वो फिल्म 'लैला मजनू' से अपने करियर की शुरुआत कर चुकी हैं और एक छोटी भूमिका में सिंघम अगेन में भी नजर आई थीं।

ये भी पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बनाया खामेनेई की मौत का जश्न, वीडियो शेयर कर बोलीं- भगवान बहुत महान है…

Updated on:
02 Mar 2026 03:11 pm
Published on:
02 Mar 2026 03:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर