बॉलीवुड

‘बिग बॉस’ फेम शिवानी कुमारी की आंख का हुआ बुरा हाल, वीडियो शेयर कर बताया क्यों पहुंची पुलिस स्टेशन?

Bigg Boss fame Shivani Kumari: 'बिग बॉस' में अपनी गांव की भाषा बोलने से फेमस हुई शिवानी कुमारी का नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने अपनी आंख का हाल दिखाया, जो बेहद खराब हो रहा है। साथ ही उन्होंने एक पुलिस कार्रवाई पर भी खुलासा किया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2026, 2:48 PM IST
Bigg Boss Fame Shivani Kumari
शिवानी कुमारी ने शेयर किया नया वीडियो (Photo Source- Facebook/@iamshivanikumariofficial)

Bigg Boss Fame Shivani Kumari: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' से घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली सोशल मीडिया स्टार और कंटेंट क्रिएटर शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) इन दिनों भारी मुसीबतों और परेशानियों से घिरी नजर आ रही हैं। जहां एक तरफ उनका अमेरिकन इंफ्लुएंसर मार्विन आची के साथ विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, अब उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपने घर की एक समस्या और आंख के बारे में बताया है। शिवानी की आंख पूरी लाल नजर आ रही है। जिसमें उन्होंने अपनी आंखों की गंभीर समस्या और पुलिस स्टेशन जाने की वजह का खुलासा किया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर उनके फैंस भी काफी चिंतित हैं।

शिवानी कुमारी ने शेयर किया वीडियो

शिवानी कुमारी ने अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी आंख के बारे में बताया है। इस दौरान वह काफी दर्द में दिखाई दीं। उन्होंने वीडियो में बताया कि उनकी आंख में बहुत ज्यादा परेशानी हो गई है और पिछले तीन-चार दिनों से वह इस समस्या से बुरी तरह जूझ रही हैं। दर्द का आलम यह है कि वह ठीक से नहा भी नहीं पा रही हैं।

शिवानी कुमारी के शेयर किए गए वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट

शिवानी कुमारी ने बताया आंख में हो रहा है बेहद दर्द

शिवानी ने अपने देसी अंदाज में दर्द बयां करते हुए कहा, "आंख तो बिल्कुल जल रही है। डॉक्टर ने छूने के लिए मना किया है। पता नहीं एक ही आंख में क्या दिक्कत हो गई है, किसकी नजर लग गई, क्या हो गया… कुछ पता ही नहीं चल रहा है। पिछले दो-तीन दिनों से जिंदगी में ऐसा सत्यानाश लगा है कि हम क्या बताएं।" उन्होंने आगे कहा कि सिर में भयानक दर्द हो रहा है और ऐसे समय में जब दीपावली का त्योहार आ रहा है, तो ऐसी खराब आंखें के साथ वह कैसे त्योहार मनाएंगी?

पुलिस स्टेशन क्यों पहुंचीं शिवानी कुमारी? मौसी की दर्द भरी दास्तान

अपनी खुद की खराब तबीयत के बावजूद शिवानी कुमारी एक बुजुर्ग महिला यानी अपनी मौसी की मदद के लिए आगे आई हैं और पुलिस स्टेशन तक जा पहुंची हैं। वीडियो में उन्होंने इसके पीछे की पूरी वजह बताई।

शिवानी ने जानकारी दी कि उनकी मौसी काफी परेशान हैं और वह चाहती हैं कि उनके बेटे के खिलाफ थाने में एक प्रार्थना पत्र (एप्लीकेशन) दिया जाए ताकि उन्हें घर से बाहर न निकाला जाए। उन्होंने बताया कि मौसी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं और भटक रही हैं। मौसी के बेटे 'सोनू भैया' को संदेश देते हुए शिवानी ने नाराजगी जताई और कहा कि अगर आपकी अम्मा इस तरह घर-दर भटक रही हैं, तो क्या आपको यह अच्छा लगता है? अपनी खुद की शारीरिक तकलीफ के बाद भी दूसरों की मदद के लिए थाने जाने के उनके इस कदम की लोग तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ समय पहले उन्होंने यूट्यूबर मार्विन आची को लेकर एक और वीडियो डाला था जिसमें वह रोती हुई नजर आई थीं।

Updated on:
4 Nov 2026, 2:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All