बॉलीवुड

रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड और अपनी बेस्ट फ्रेंड को आलिया ने दी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई

आलिया भट्ट इनदिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग करने के लिए बुल्गारिया पहुंची हैं।

2 min read
Jul 16, 2018
alia bhatt

बॉलीवुड में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ की दोस्ती के चर्चे इन दिनों काफी चर्चा में है। आलिया और रणबीर के अफेयर की खबरों के बाद बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि आलिया और कैटरीना के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। इसकी वजह साफ थी कि रणबीर को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। बता दें कि आज कैटरीना कैफ का जन्मदिन है। इस खास मौके पर आलिया ने अपनी बेस्टफ्रेंड को जन्मदिन की बधाई दी।

रणबीर संग आलिया बुल्गारिया में हैं:
आलिया भट्ट इनदिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग करने के लिए बुल्गारिया पहुंची हैं। वहीं इनके साथ रणबीर कपूर और पूरी टीम भी वहां मौजूद है। वहीं बिजी शेड्यूल होने के बावजूद आलिया अपनी दोस्त को बर्थडे विश करना नहीं भूलीं। उन्होंने कैटरीना के 35 वें जन्मदिन की बधाई देते हुए कटरीना के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर में कटरीना और आलिया मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही है। बता दें कि ये फोटो नेहा धूपिया के शो बेस्ट फ्रेंड फॉरेवर के सेट से लिया गया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए आलिया ने लिखा है कि हैपिएस्ट बर्थडे कटरीना…।

इस तरह करीब आए थे रणबीर और आलिया:
बात दें कि आलिया और रणबीर कपूर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार एक साथ काम कर रहे है। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ कई जगहों पर स्पॉट किया गय है। वहीं दोनों एक दूसरे को लेकर अब खुलकर बात करते नजर आते हैं। आलिया की फिल्मों की बात करें तो वो इनदिनों 'कंलक' और ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में बिजी हैं।

ये भी पढ़ें

अपने जन्मदिन को इन खास लोगों के साथ मनाएंगी कैटरीना, कहा-ज्यादा तामझाम नहीं पसंद
Published on:
16 Jul 2018 10:07 am
Also Read
View All