बॉलीवुड

अरशद वारसी: रहे महेश भट्ट के सहायक, नृत्य निर्देशक, पहचान दिलाई संजय दत्त ने..

शुरुआती दौर में अरशद वारसी ने महेश भट्ट के सहायक के तौर पर काम किया
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2018, 2:28 PM IST
Arshad Warsi
Arshad Warsi

बॉलीवुड में अरशद वारसी का नाम एक ऐसे अभिनेता के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपने लाजवाब कॉमिक अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया। 19 अप्रैल 1968 को मुंबई में जन्में अरशद वारसी बचपन के दिनों से ही फिल्मों में काम करना चाहते थे। शुरुआती दौर में अरशद वारसी ने महेश भट्ट के सहायक के तौर पर काम किया। वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म 'रूप की रानी चोरो का राजा' में अरशद वारसी ने बतौर नृत्य निर्देशक के तौर पर काम किया। अरशद वारसी ने बतौर अभिनेता अपने कॅरियर की शुरूआत वर्ष 1996 में प्रदर्शित अमिताभ बच्च्चन के बैनर एबीसीएल निर्मित फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से की। फिल्म टिकट खिड़की पर हिट साबित हुई।

मुन्ना भाई एमबीबीएस कॅरियर का टर्निंग प्वाइंट:

इस फिल्म के बाद अरशद वारसी ने 'बेताबी','हीरो हिंदुस्तानी','होगी प्यार की जीत','जानी दुश्मन एक अनोखी प्रेम कहानी' जैसी कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म टिकट खिड़की पर सफल नहीं रही। वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' अरशद वारसी के कॅरियर के लिये महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। विधु विनोद चोपड़ा निर्मित इस फिल्म में अरशद वारसी ने सर्किट का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अरशद वारसी ने संजय दत्त के साथ मिलकर अपने लाजवाब कॉमिक अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' की सफलता के बाद अरशद वारसी को अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव मिलने शुरू हो गये। इसके बाद अरशद वारसी ने 'हलचल','मैंने प्यार क्यूं किया' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाया।

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता:
वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म 'शहर' में अपने संजीदा किरदार से अरशद वारसी ने लोगो का दिल जीत लिया, वहीं इसी वर्ष प्रदर्शित फिल्म 'सलाम नमस्ते' के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किये गये। वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' अरशद वारसी के कॅरियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुई। यह फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' की सीक्वल थी। इस फिल्म के जरिये अरशद वारसी ने एक बार फिर अपने किरदार 'सर्किट' के जरिये दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस फिल्म के लिये उन्हें कॉमिक अभिनय के लिये फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया।

गोलमाल सीरीज:
वर्ष 2006 में ही अरशद वारसी की एक और कामयाब फिल्म गोलमाल प्रदर्शित हुयी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अरशद वारसी ने अपने निभाये कॉमिक किरदार से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके बाद गोलमाल के सीक्वल गोलमाल रिटर्न और गोलमाल 3 में भी अरशद वारसी ने दर्शकों को हंसाते-हंसाते लोटपोट कर दिया। वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म इश्किया अरशद वारसी के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में अरशद वारसी ने नसीरुद्दीन शाह के साथ जोड़ी जमाकर दर्शकों को दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिये अरशद वारसी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया। वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म जॉली एलएलबी अरशद वारसी के करियर की एक और हिट फिल्म साबित हुयी। अरशद वारसी की आने वाली फिल्मों में भईयाजी सुपरहिट प्रमुख है।

Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ