बॉलीवुड

कमरा बंद कर लगातार 2 घंटे इस एक्टर के साथ कैटरीना ने की थी किसिंग सीन की प्रेक्टिस, आज भी होता है पछतावा

2003 में उन्हें पहली बार फिल्म 'बूम' से हिन्दी सिनेमा में घुसने का मौका मिला। लेकिन इसके बावजूद कैटरीना इस फिल्म को अपनी सबसे बड़ी गलती मानती हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2018, 11:05 AM IST
birthday special: katrina kaif career story kiss gulshan grover 2 hrs
birthday special: katrina kaif career story kiss gulshan grover 2 hrs

आज बॅालीवुड इंडस्ट्री की हसीन अदाकारा कैटरीना कैफ अपना 35 वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 16 जुलाई 1983 में हॉन्ग-कॉन्ग में हुआ था। कैटरीना का फिल्मी सफर आज जिन ऊंचाईयों पर है वह काबीले तारीफ है। लेकिन उनका सफर इतना आसान नहीं था। क्या आप जानते हैं कैटरीना ने हिंदी फिल्म नहीं बल्कि मलयालम फिल्मों से अपने कॅरियर की शुरुअात की थी।

पर साल 2003 में उन्हें पहली बार फिल्म 'बूम' से हिन्दी सिनेमा में घुसने का मौका मिला। खास बात यह थी कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म में ही अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार के साथ काम किया। लेकिन इसके बावजूद कैटरीना इस फिल्म को अपनी सबसे बड़ी गलती मानती हैं।

दरअसल उन्हें दिक्कत फिल्म से नहीं बल्कि उसके एक सीन से थी। हालांकि कैट ने कभी उसके बारे में बात नहीं कि लेकिन ऐसा कहा जाता है कि बूम में किस सीन को लेकर उन्हें आज भी पछतावा होता है। दरअसल, कैटरीना को फिल्म बूम में गुलशन ग्रोवर को किस करना था। उस समय वहां अमिताभ भी मौजूद थे। इसी कारण कैट वहां काफी असहज महसूस कर रही थीं। सीन को परफेक्ट बनाने के लिए कैट ने इस सीन की दो घंटे प्रैक्टिस की थी। लेकिन अजीब बात यह है कि कैट ने कमरा बंद करके गुलशन के साथ ही दो घंटे उस किस सीन की प्रैक्टिस की थी। उसके बाद ही वो ये शॉट दे पाईं थीं।

खेर इसके बाद उन्हें साल 2005 में एक बड़ी हिट मैंने प्यार क्यों किया मिल गई। उसी दौरान कैट और सलमान के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। इस फिल्म के बाद तो कैटरीना का कॅरियर सातवें आसमान पर पहुंच गया था। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया और आज अभिनेत्री का नाम देश की टॅाप एक्ट्रेसेस कि लिस्ट में शुमार है।

Updated on:
16 Jul 2018, 11:05 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब