बॉलीवुड

कभी एक दोस्त ने रची थी नसीरुद्दीन को चाकू से मारने की साजिश, कामयाबी देख हो रही थी जलन

नसीरुद्दीन ने 18 साल की उम्र में राज कपूर और हेमा मालिनी की फिल्म 'सपनों के सौदागर' में काम किया था। लेकिन अफसोस रिलीज होने से पहले उनका सीन एडिट कर काट दिया गया था।

2 min read
Jul 20, 2018
birthday special: naseeruddin shah friend try to kill him
birthday special: naseeruddin shah friend try to kill him

नसीरुद्दीन शाह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टिंग में महारत हांसिल कर चुके नसीरुद्दीन का आज हर कोई दीवाना है। फिल्म इंडस्ट्री में अदाकारी का अपने आप में एक संस्थान हैं। बड़े-बड़े स्टार्स भी उनकी एक्टिंग के आगे अपना सर झुकाते हैं। बता दें नसीरुद्दीन का जन्म 20 जुलाई, 1950 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हुआ था। नसीरुद्दीन ने 18 साल की उम्र में राज कपूर और हेमा मालिनी की फिल्म 'सपनों के सौदागर' में काम किया था। लेकिन अफसोस रिलीज होने से पहले उनका सीन एडिट कर काट दिया गया था।

नसीरुद्दीन ने पहली शादी परवीन मुराद (मनारा सिकरी) से की थी। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम हीबा शाह है। पर शादी के एक साल बाद ही नसीरुद्दीन ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी रत्ना पाठक से की। इनके 2 बेटे इमाद शाह और विवान शाह हैं।

Naseeruddin Shah friend try to kill him" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/20/naseer3_3129093-m.jpg">

आपको जानकर हैरानी होगी कि नसीरुद्दीन के ससुर 'बलदेव पाठक' अपने जमाने के मशहूर दर्जी हुआ करते थे और वो सुपर स्टार राजेश खन्ना के कपड़े सिला करते थे। उन दिनों फिल्म 'प्रेम अगन' में फिरोज खान ने अपने बेटे फरदीन खान के पिता के रोल के लिए नसीर साब को अप्रोच किया था लेकिन नसीर साब ने वह रोल करने से मना कर दिया क्योंकि नसीरुद्दीन एक चैलेंजिंग रोल की चाहत रखते थे फिर आखिरकार फिरोज खान ने नसीर साब को गले लगाकर कहा, 'मैं आपकी भावनाओ को समझ सकता हूं।'

इसी के साथ एक बार फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) की कैंटीन में पढ़ाई के दौरान नसीर साहब के एक दोस्त ने उन्हें चाकू मारने की कोशिश की थी क्योंकि उसे लगता था क‍ि जो फिल्में नसीर कर रहे हैं वो उन्हें मिलनी चाहिए थी।

Published on:
20 Jul 2018 12:33 pm
Also Read
View All
ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं