बॉलीवुड

10 साल बाद एक बार फिर इस सुपरस्टार खान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी प्रियंका

प्रियंका साल 2016 में आई फिल्म 'जय गंगाजल' में नजर आईं थीं।

2 min read
Jul 06, 2018
priyanka chopra

बालीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का डंका बजाया है। लंबे समय से प्रियंका हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में बिजी थीं। लेकिन एक बार फिर उन्होंने पूरी तरह से बॉलीवुड की ओर रुख करने का फैसला किया है। प्रियंका साल 2016 में आई फिल्म 'जय गंगाजल' में नजर आईं थीं। वहीं अगर हम प्रियंका और सलमान की जोड़ी की बात करें तो दोनों ने एक साथ पिछले 10 सालों से एक साथ काम नहीं किया। लेकिन उनके फैंस को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि प्रियंका और सलमान एक बार फिर फिल्म 'भारत' में साथ काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा ने इस मामले में पीएम मोदी को भी छोड़ा पीछे

10 साल बाद बनेंगे सलमान और प्रियंका की जोड़ी:
प्रियंका और सलमान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी यह है कि वह जल्द एक साथ बड़े पर्दे पर एक बार फिर साथ में नजर आएंगे। बता दें कि दोनों अली अब्बास जफर की आगामी फिल्म 'भारत' में एक साथ काम कर रहे हैं। प्रियंका 10 साल बाद एक बार फिर सलमान के साथ काम करती नजर आएंगी। साथ ही निर्देशक अली अब्बास प्रियंका के अच्छे संबंध है। प्रियंका पहले फिल्म 'गुंडे' में अली के साथ काम कर चुकी हैं।

सलमान-प्रियंका कर चुके हैं यह फिल्में :
इससे पहले सलमान और प्रियंका फिल्म 'मुझसे शादी करोगी', 'सलाम ए इश्क', 'एक ट्रिब्यूट टू लव स्टोरी' और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में साथ-साथ काम कर चुके हैं। जफर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी आगामी फिल्म'भारत' 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर का रीमेक होगी।'

दिशा पटानी भी कर रही हैं काम:
अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' में प्रियंका और सलमान के अलावा 'बागी 2' फेम एक्ट्रेस दिशा पटानी, तब्बू, सुनील ग्रोवर काम कर रहे हैं। दिशा इस फिल्म को लेकर काफी सीरियस हैं। वहीं वह इसकी तैयारी करती हुईं दिख रही हैं।

ये भी पढ़ें

ब्वॉयफ्रेंड को छोड़ यह किसके साथ वक्त बिता रही है प्रियंका चोपड़ा
Published on:
06 Jul 2018 08:20 am
Also Read
View All