10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका चोपड़ा ने इस मामले में पीएम मोदी को भी छोड़ा पीछे

इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन जैसी शख्शियतों से कहीं आगे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 5 Jul 2018, 9:29 PM IST

Priyanka chopra

Priyanka chopra

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 2.5 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इसके साथ ही भारत में सर्वाधिक इंस्टाग्राम फॉलोवर्स प्रियंका चोपड़ा के हो गए हैं। उन्होंने इसके लिए प्रशंसकों का आभार जताया है।

पीएम मोदी और अमिताभ भी पीछे:
प्रियंका इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन जैसी शख्शियतों से कहीं आगे हैं। प्रियंका ने गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, '2.5 करोड़ की शक्ति, आपके प्यार के लिए शुक्रिया, आपको भी प्यार।' बता दें कि प्रियंका (35) फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (1.35 करोड़), अमिताभ बच्चन (95 लाख), शाहरुख खान (1.33 करोड़), सलमान खान (1.73 करोड़) और दीपिका पादुकोण (2.49 करोड़) से आगे हैं।

हॉलीवुड में बतौर गायिका शुरू किया कॅरियर:

पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका ने हॉलीवुड में प्रवेश करने से पहले हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाई। हॉलीवुड में उन्होंने अपना कॅरियर बतौर गायिका शुरू किया और इसके बाद अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में मुख्य भूमिका निभाई। इस शो ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई, जिसके कारण उन्हें 'बेवाच' में खलनायिका का किरदार मिला और 'ए किड लाइक जैक' में भी किरदार मिला।

ब्वॉयफ्रेंड को भी छोड़ा पीछे:

'बेवॉच' स्टार का नाम इस वक्त पॉप गायक निक जोनस से जोड़ा जा रहा है। प्रियंका इंस्टाग्राम पर उनसे भी आगे हैं जिनके 1.55 करोड़ फॉलोअर्स हैं। प्रियंका डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने प्रशंसकों और फॉलोवर से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करती हैं। प्रियंका जल्द ही अली अब्बास जफर की 'भारत' में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। 'भारत' 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर'से प्रेरित है।

सलमान के भांजे के साथ आईं नजर:
प्रियंका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में वह सलमान खान के भांजे आहिल के साथ समय बिताते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल आहिल और उनकी मां यानी सलमान की बहन अर्पिता भी इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। वहां एक रेस्तरां में आहिल और अर्पिता ने प्रियंका के साथ मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका आहिल का हाथ पकड़े घूमती नजर आईं।