बॉलीवुड

14 साल की उम्र में ओम पुरी के नौकरानी से थे सेक्सुअल संबंध, पत्नी ने ही खोले थे राज

किताब में नंदिता ने ओम पुरी के जीवन के कई राज खोले थे।
2 min read
Oct 18, 2018
om puri
om puri

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे ओम पुरी का आज बर्थडे है। उनका जन्म पंजाब के अंबाला में हुआ था। पहले उनकी जन्म तारीख को लेकर संशय था। उनकी मां को जन्म तारीख याद नहीं थी। इस वजह से उनको स्कूल में दाखिला मिलने में परेशानी हुई। उनकी मां को सिर्फ इतना याद था कि ओम पुरी का जन्म 1950 में दशहरे के दो दिन बाद हुआ था। इसके बाद खुद ओम पुरी ने जन्म की सही तारीख के लिए 1950 का कैलेंडर खंगाला और सही तारीख निकाल ली 18 अक्टूबर 1950।

फूलों से लड़कियों को करते थे इंप्रेस:
बता दें कि ओमपुरी और नसीरुद्दीन शाह नेशनल स्कूल आॅफ ड्रामा में साथ थे। दोनों बहुत अच्छे दोस्त और क्लासमेट थे। एक बार नसीरुद्दीन ने एक शो के दौरान बताया था कि ओम पुरी फूलों के साथ लड़कियों को इंप्रेस करने की कोशिश करते थे। वहीं ओमपुरी का कहना था कि उनकी अंग्रेजी अच्छी नहीं थी इसलिए उन्हें कई तरह के जतन करने पड़ते थे।

नौकरानी से थे सेक्सुअल रिलेशन:
ओमपुरी ने वर्ष 1993 में नंदिता पुरी से शादी की थी। इनके एक बेटा भी है। नंदिता ने ओम पुरी पर एक किताब भी लिखी है। Unlikely Hero: The Story Of Om Puri किताब में नंदिता ने ओम पुरी के जीवन के कई राज खोले थे। इससे ओम पुरी काफी नाराज हो गए थे। इस किताब में नंदिता ने बताया था कि जब ओम पुरी महज 14 साल के थे तो उनके घर की नौकरानी के साथ सेक्सुअल संबंध बन गए थे। इसके अलावा उनके एक और नौकरानी के साथ भी संबंध रहे।

ओमपुरी हो गए थे नाराज:
इस किताब के छपने के बाद ओम पुरी काफी नाराज हो गए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि नंदिता को ये सभी राज इसलिए बताए थे क्योंकि वह उनकी पत्नी थीं। हालांकि, किताब लिखते वक्त वह यह भूल गईं और बुक को हिट करवाने के लिए उन बातों को भी लिख दिया जो नहीं लिखना चाहिए थी।

Published on:
18 Oct 2018 02:34 pm