बॉलीवुड

इसलिए शाहरुख के साथ फिल्म नहीं करते सनी देओल, मिला था बड़ा धोखा!

एक बार उनको ऐसा धोखा मिला कि उन्होंने सोलो फिल्में करने का फैसला ले लिया
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2018, 5:28 PM IST
sunny deol shahrukh khan
sunny deol shahrukh khan

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। सनी देओल ने वर्ष 1983 में अपने कॅरियर की शुरुआत फिल्म 'बेताब' से की थी। 35 साल के फिल्मी कॅरियर में कई अभिनेताओं के साथ काम किया और कई सुपरहिट फिल्में दी। उन्होंने जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, सलमान खान जैसे स्टार्स के साथ काम किया है लेकिन एक बार उनको ऐसा धोखा मिला कि उन्होंने सोलो फिल्में करने का फैसला ले लिया। वहीं शाहरुख के साथ उन्होंने फिल्म ना करने का भी फैसला लिया।

फिल्म 'डर' के दौरान मिला धोखा:
वर्ष 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'डर' में सनी देओल ने अभिनेता शाहरुख के साथ काम किया था। सनी को फिल्म में हीरो का किरदार मिला था जबकि शाहरुख फिल्म में विलेन बने थे। हालांकि जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो सनी देओल को समझ आया कि फिल्म के असली हीरो तो शाहरुख खान हैं और उन्हें धोखे में रखा गया। दरअसल फिल्म में शाहरुख के किरदार पर ही पूरा फोकस किया गया था।

'पोस्टर ब्वॉयज' के प्रमोशन के दौरान की थी नाराजगी जाहिर:
फिल्म पोस्टर ब्वॉयज के प्रमोशन के दौरान सनी ने बताया था,'यश चोपड़ा और शाहरुख को पता था कि फिल्म कहां जा रही है लेकिन मुझे अंधेरे में रखा गया था। जब मुझे शाहरुख और मेरे किरदार के बीच का सीन समझाया गया तो मुझे इतना गुस्सा आया था कि मैंने अपने हाथ अपनी जींस की जेब में डाल लिए और गुस्से में अपनी जींस की जेब फाड़ ली।'

यशराज और शाहरुख के साथ काम ना करने का फैसला:
सनी देओल का कहना था कि उन्हें फिल्म से पहले बताया जाना चाहिए था कि इस फिल्म में शाहरुख का किरदार उन पर हावी रहेगा। उनका कहना था कि शाहरुख ने भी इस बारे में उनसे कोई बात नहीं की। इसके बाद सनी ने फैसला किया कि वो कभी शाहरुख और यशराज के साथ काम नहीं करेंगे।

Published on: