बॉलीवुड

श्रीदेवी ने ऐसे मनाया था आखिरी बर्थडे, वीडियो हो रहा वायरल,जाह्नवी ने ऐसे किया विश

बताया जा रहा है कि यह श्रीदेवी के आखिरी बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो है।
2 min read
• •
Updated: 13 Aug 2018, 3:55 PM IST
sridevi
sridevi

बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त को हुआ था। बता दें कि एक हादसे में इसी वर्ष फरवरी माह में उनका निधन हो गया था। श्रीदेवी का नाम बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार होता है। उन्होंने बहुत कम उम्र में अपने एक्टिंग कॅरियर की शुरुआत कर दी थी। उनकेे जन्मदिन पर फैंस उनको याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर श्रीदेवी का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह श्रीदेवी के आखिरी बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो है।

वीडियो में दिखे ये सेलेब्स:
सोशल मीडिया पर श्रीदेवी का जो वीडियो वायरल हो रहा है। वह पिछले साल का बताया जा रहा है। इस वीडियो में श्रीदेवी के साथ ऐश्वर्या राय, रेखा, रानी मुखर्जी, शबाना आजमी, मनीष मल्होत्रा नजर आ रहे हैं। वीडियो में श्रीदेवी इनके साथ अपना जन्मद‍िन मनाते दिख रही हैं।

बेटी जाह्नवी ने ऐसे किया विश:
जाह्नवी कपूर ने भी अपनी मां श्रीदेवी के जन्मदिन पर एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में श्रीदेवी और बोनी कपूर नजर आ रहे हैं। वहीं जाह्नवी, श्रीदेवी की गोद में नजर आ रही हैं। यह जाह्नवी के बचपन की तस्वीर है।

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

300 फिल्मों में किया काम:
चार दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर 'चांदनी' बिखेरनी वाली अभिनेत्री श्रीदेवी ने 4 साल की उम्र से एक्टिंग शुरू कर दी थी। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1965 को तमिलनाडु के शिवकासी में हुआ था। उनके पिता वकील थे। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई हैं। श्रीदेवी ने करीब 300 फिल्मों में काम किया। उन्होंने बचपन से ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था।

4 साल की उम्र में शुरू की एक्टिंग:
श्रीदेवी ने 4 साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने वर्ष 1967 में तमिल फिल्म में बतौर चाइल्ड एक्टर अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उन्होंने साल 1979 में आई फिल्म 'सोलवां सावन' से डेब्यू किया था। हालांकि उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। बॉलीवुड में उन्हें पहचान मिली साल 1983 में आई फिल्म 'हिम्मतवाला' से। यह उस साल की ब्लॉकस्बस्टर फिल्म थी।

Published on:
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’