बॉलीवुड

बॉबी देओल Love Story: चाय पी रहे थे बॉबी देओल तभी पड़ी एक लड़की पर नजर, दे बैठे दिल

बॉबी की नजर जब तान्या पर पड़ी तो वह उनको पहली नजर में ही दिल दे बैठे
2 min read
May 27, 2018
Boby deol
Boby deol

बॉबी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' को लेकर चर्चा में है। पिछले काफी समय से बॉबी ने कोई भी हिट फिल्म नहीं दी। ऐसे मे 'रेस 3' उनके लिए काफी महत्वपूर्ण फिल्म साबित हो सकती है। बॉबी ने तान्या आहूजा के साथ 30 मई 1966 को शादी की थी। बॉबी को फिल्मों में वापस आने के लिए उनकी पत्नी ने ही मोटिवेट किया। बॉबी देओल की पत्नी तान्या एक बिजनेसमैन की बेटी हैं। इनकी लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है।

बॉबी को पहली नजर में हो गया था प्यार:
बॉबी को तान्या से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। दरअसल एक बार बॉबी अपने दोस्तों के साथ एक रेस्त्रां में बैठे चाय पी रहे थे। तान्या भी उस समय उसी रेस्त्रां में मौजूद थी। बॉबी की नजर जब तान्या पर पड़ी तो वह उनको पहली नजर में ही दिल दे बैठे।

धर्मेन्द्र को भी पहली ही नजर में पसंद आई तान्या:
बॉबी ने तान्या के बारे में सारी जानकारी निकाली। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। दोनों पहली बार डेट पर उसी रेसत्रां में गए, जहां बॉबी ने पहली बार तान्या को देखा था। दोनों के बीच प्यार की शुरूआत हो गई। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। बॉबी ने अपने पापा धर्मेन्द्र को तान्या के बारे में बताया। धर्मेन्द्र को भी तान्या पहली मुलाकात में ही पसंद आ गई। धर्मेन्द्र ने खुशी-खुशी इस शादी की इजाजत दे दी। इसके बाद बॉबी और तान्या की शादी हो गई। इनके दो बेटे भी हैं।

इंटीरियर डेकोरेशन और कॉस्ट्यूम डिजाइन का काम:
तान्या का इंटीरियर डेकोरेशन का बिजनेस है। साथ ही उन्होंने कई फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम भी डिजाइन किए हैं। तान्या का 'द गुड अर्थ' के नाम से फर्नीचर और इंटीरियर डेकोरेशन का बिजनेस है। बॉलीवुड के कई बडे स्टार्स और बिजनसमैन उनके क्लाइंट हैं। वहीं तान्या ने 2005 में आई फिल्म 'जुर्म' और 2007 में आई 'नन्हे जैसलमेर' के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन का भी काम किया है।

Published on:
27 May 2018 01:34 pm
Also Read
View All
Mirzapur: The Movie के गाने पर विवाद, राजस्थानी सिंगर ने लगाया आरोप, बोले- ये राजस्थानी लोगों की बेइज्जती

‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ पर अनुभव सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- बॉक्स ऑफिस हमसे कोई कहानी कह रहा है

‘लोग दारु पीकर आए हुए हैं’, मिर्जापुर की स्क्रीनिंग से बीच में ही उठकर आई महिला, थिएटर मैनेजमेंट पर भी लगाया आरोप

अजनार नदी साफ करने वाले 21 साल के ‘बिट्टू तबाही’ पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने दिया बयान, बोलीं- पद्म पुरस्कार मिले

भारत छोड़ विदेश में पढ़ाई पूरी करने गए फराह खान के तीनों बच्चे, भावुक होकर बोलीं- मेरे दिल के तीन टुकड़ों जी लो अपनी जिंदगी