बॉलीवुड

‘आपके घर में भी मां-बाप हैं’, धर्मेंद्र के आखिरी समय में सनी देओल के गुस्से पर बोले बॉबी देओल, वो दर्द नहीं देखते

Bobby Deol On Sunny Deol Getting Angry: अभिनेता बॉबी देओल ने हाल ही में अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र को याद करते हुए बात की है। इसके अलावा उन्होंने सनी देओल के पैपराजी पर गुस्से को लेकर भी रिएक्शन दिया।
2 min read
• •
Jun 20, 2026
Bobby Deol On Dharmendra Death
Bobby Deol On Dharmendra Death (सोर्स- एक्स)

Bobby Deol On Dharmendra Death: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन ने देओल परिवार को अंदर तक झकझोर दिया था। समय बीतने के बाद भी परिवार उस कमी को महसूस कर रहा है। अभिनेता बॉबी देओल ने हाल ही में अपने पिता को याद करते हुए बताया कि किसी भी इंसान के लिए माता-पिता को खोना जिंदगी के सबसे मुश्किल अनुभवों में से एक होता है, लेकिन वह आज भी अपने पिता की मौजूदगी को अपने आसपास महसूस करते हैं।

बॉबी देओल ने धर्मेंद्र को किया याद

'जूम' से बात करते हुए बॉबी ने कई पहलुओं पर बात की है। 'बंदर' एक्टर का मानना है कि इंसान चाहे कितना भी मजबूत क्यों न हो, ऐसे दुखों के लिए कभी तैयार नहीं होता। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपने तरीके से इस दर्द से लड़ता है और वो भी अपने पिता की यादों और उनके आशीर्वाद को महसूस करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। उनके मुताबिक, धर्मेंद्र की सकारात्मक ऊर्जा ही उन्हें लगातार मेहनत करने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

सनी देओल के गुस्से पर बोले बॉबी देओल

धर्मेंद्र के अंतिम दिनों में उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। इसी दौरान अस्पताल और घर के बाहर मीडिया और फोटोग्राफर्स की मौजूदगी ने परिवार को परेशान कर दिया था। उस समय सनी देओल का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो कैमरों पर नाराज होते दिखाई दिए थे। इस घटना को लेकर अब बॉबी देओल ने भी अपनी राय रखी है।

बॉबी का कहना है कि ये केवल उनके परिवार की समस्या नहीं है, बल्कि आज समाज में हर जगह ऐसा देखने को मिल रहा है। लोग किसी की तकलीफ को समझने के बजाय मोबाइल कैमरे निकाल लेते हैं और सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने में जुट जाते हैं। उनका मानना है कि फेमस परिवार होने की वजह से उनके साथ हुई घटनाएं ज्यादा चर्चा में आ जाती हैं, लेकिन आम लोगों के साथ भी ऐसे कई मामले रोज घटते हैं।

बॉबी बोले- वो दर्द महसूस ही नहीं करते

उन्होंने कहा कि किसी परिवार पर मुश्किल समय आने पर सबसे पहले संवेदनशीलता दिखाई जानी चाहिए, लेकिन आजकल लोग वायरल वीडियो और रील्स की दुनिया में इतने बिजी हो चुके हैं कि सामने वाले का दर्द महसूस ही नहीं कर पाते। बॉबी के मुताबिक, अगर लोग दूसरों की भावनाओं को समझना शुरू कर दें तो शायद ऐसी स्थितियां कम हो जाएं।

बॉबी देओल का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल लगातार अलग-अलग तरह के किरदारों के जरिए दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। हाल ही में वह अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' में नजर आए थे। वहीं अब वो यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगी। यह फिल्म जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Updated on:
20 Jun 2026 12:48 pm
Published on:
20 Jun 2026 12:48 pm
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा