बॉलीवुड

शादीशुदा होने के बावजूद इस एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे Govinda, तलाक तक पहुंच चुकी थी बात

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ( Rani Mukerjee ) के प्यार में पड़ गए थे अभिनेता गोविंदा ( Govinda ) पति के अफेयर की खबर सुन टूट गया था पत्नी सुनीता ( Govinda's Wife Sunita ) का दिल रवीना टंडन ( Raveena Tandon ) संग भी जुड़ चुका है अभिनेता का नाम
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2020, 5:55 PM IST
Govinda was giving heart to Rani Mukherjee
Govinda was giving heart to Rani Mukherjee

नई दिल्ली। बेहतरीन डॉयलॉग्स और जबरदस्त डांस स्टेप्स के साथ लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले अभिनेता गोविंदा ( Govinda ) आज भी सबके फेवरेट हैं। उनकी कॉमेडी और स्टाइल युवाओं को आज भी खूब पसंद आता है। वैसे तो हमेशा हमने उन्हें लोगों को हंसाते हुए ही देखा है। वहीं पर्सनल लाइफ से ज्यादा उनकी प्रोफेशनल लाइफ ज्यादा सुर्खियों में बनी रहती थी, लेकिन आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा एक गहरा राज बताने जा रहे हैं। गोविंदा की जिंदगी में एक दौर ऐसा आया जब उनकी शादी खतरे में आ गई थी। जी हां, चलिए आपको बताते हैं पूरा किस्सा।

रानी मुखर्जी को दे बैठे दिल

अभिनेता गोविंदा वैसे तो अपने काम के प्रति हमेशा से ही काफी संवेदनाशील रहे हैं। उनकी जिंदगी में सब कुछ काफी ठीक ढंग से चल रहा था। तभी अचानक से उनकी जिंदगी में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ( Rani Mukerjee ) की एंट्री हो गई। रानी की खूबसूरती और मासूमियत के आगे गोविंदा अपना दिल दे बैठे। यह किस्सा साल 2000 का है। जब फिल्म 'हद कर दी आपने' ( Had Kar Di Aap Ne ) के लिए गोविंदा और रानी को साथ में कास्ट किया था। शूटिंग के साथ दौरान दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ती रही। अब केवल गोविंदा ही नहीं बल्कि रानी भी उन्हें चाहने लगी थीं। बताया जाता है कि रानी के प्यारे में गोविंदा खूब पैसा भी लुटाने लगे थे।

गोविंदा की पत्नी का टूट गया था दिल

गोविंदा और रानी के अफेयर की खबरें अभिनेता की पत्नी तक भी पहुंच गई थीं। यह सुनकर सुनीता ( Govinda Wife Sunita ) पूरी तरह से टूट गई थीं। रानी की वजह से सुनीता और गोविंदा का रिश्ता टूटने की कगार पर आ चुका था। वहीं दूसरी ओर गोविंदा रानी से शादी कर अपनी पत्नी सुनीता से अलग होने के पक्ष में बिल्कुल नहीं थे। जिसके बाद उन्होंने रानी से अलग होना ही जरूरी समझा।

रवीना टंडन संग भी रहा गोविंदा का रिश्ता

रानी के बाद गोविंदा का नाम एक्ट्रेस रवीना टंडन ( Raveena Tandon ) संग भी जोड़ा गया था। रवीना संग गोविंदा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। बड़े पर्दे पर दोनों की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। लेकिन रवीना संग भी गोविंदा का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।

Published on: