अभिनेता सोनू सूद ( Sonu Sood ) ने आर्थिक रुप से ही नहीं बल्कि भावात्मक रूप से भी लोगों को खूब सपोर्ट किया। महामारी के दौरान सोनू सूद को खुद सड़कों पर प्रवासी मजदूरों ( Migrant Workers ) को उनके घर पहुंचाते हुए देखा गया। बस अड्डा, रेलवे स्टेशन या फिर हवाई जहाज हो। अभिनेता ने अपनी तरफ से हर कोशिश की और लोगों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। यही वजह है कि महीनों बाद भी सोनू सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आज भी लोग अलग-अलग अंदाज में उन्हें धन्यवाद कहते हुए दिखाई देते हैं।