बॉलीवुड

अभिनेता Nana Patekar ने एक साथ बनाए दो अभिनेत्रियों संग संबंध, पकड़े जाने पर हुई थी खूब मारपीट

एक वक्त था जब नाना पाटेकर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को डेट कर रहे थे और इसी दौरान नाना पाटेकर एक्ट्रेस आयशा झुल्का को भी डेट करने लगे थे। इस बात जब मनीषा कोइराला को पता चला तो वो नाना से काफी नाराज़ हो गईं। नाना पाटेकर को लेकर दोनों अभिनेत्रियों के बीच खूब लड़ाई हुई थी।
3 min read
• •
Updated: 2 Sep 2021, 5:28 PM IST
Bollywood Actor Nana Patekar Love Affairs Story
Bollywood Actor Nana Patekar Love Affairs Story

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे जाने-माने सेलेब्स हैं जिनके अफेयर्स की चर्चा आज भी होती हैं। इन्हीं में से एक नाना पाटेकर ( Nana Patekar ) भी हैं। वैसे तो हमने नाना पाटेकर को हमेशा गुस्से और सीरियस मूड में ही देखा है, लेकिन गुज़रे जमाने की अभिनेत्री आयशा झुल्का ( Ayesha jhulka ) संग उनके रिलेशनशिप की खबरें आज भी सुनने को मिलती हैं। चलिए आज आपको नाना पाटेकर की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे ही दिलचस्प किस्सों के बारें में बताते हैं।

कौन हैं आयशा झुलका?

आयशा झुलका ने बॉलीवुड में तब कदम रखा जब अभिनेता नाना पाटेकर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को डेट कर रहे थे। आयशा की खूबसूरती के सामने नाना ही नहीं बल्कि कई बड़े स्टार्स भी अपना दिल दे बैठे। बेशक आज आयशा फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ चुके हैं, लेकिन उन्होंने आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार संग कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

आयशा झुल्का और नाना पाटेकर की मुलाकात

फिल्म 'आंच' में नाना पाटेकर के अपोजिट एक्ट्रेस आयशा को कास्ट किया गया था। शूटिंग के दौरान दोनों काफी करीब आने लगे। कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद से ही दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। इनकी लव स्टोरी में ट्विस्ट तब आया, जब मनीषा कोइराला ने रंगे हाथ नाना पाटेकर को आयशा संग पकड़ लिया था। यह देख मनीषा का दिल टूट गया था। नाना संग आयशा को देख मनीषा काफी गुस्सा हुईं थीं। यही वजह थी दोनों ही एक्ट्रेसेस की बीच काफी झगड़ा हुआ था। मनीषा ने आयशा को काफी खरी-खोटी सुनाई थी।

लिव इन में रहने लगे थे नाना

सच्चाई सामने आने के बाद मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर के बीच भी खूब झगड़ा हुआ। दोनों के रिश्तें में कड़वाहट आ गई थी। जिसके बाद उनका रिश्ता टूट गया। मनीषा से रिश्ता टूटने के बाद नाना ने आयशा संग अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। जिसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे, लेकिन आयशा संग भी नाना का रिश्ता टिक नहीं पाया। खबरों की मानें तो बताया जाता है कि एक शूट के दौरान नाना ने आयशा पर हाथ उठादिया था। जिसके बाद दोनों अलग हो गए।

शादी के बाद आयशा जुल्का ने छोड़ा करियर

नाना पाटेकर संग आयशा जुल्का का रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला। आयशा ने साल 2003 में कंस्ट्रक्सन टाइकून समीर वशि से शादी कर ली और फिर इंडस्ट्री से दूर चली गईं। जिस वक्त आयशा ने शादी की वो अपने करियर की ऊंचाइयों पर थीं। शादी के बाद वो पूरी तरह से इंडस्ट्री से दूर हो गईं। आयशा ने किसी बच्चे को जन्म नहीं दिया।

Updated on:
2 Sep 2021, 5:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन