8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेग्नेंसी की खबरों के बाद Neha Kakkar बेबी बंप छुपाती हुई आई नज़र, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

प्रेंग्नेंट हैं बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ( Neha Kakkar ) पति रोहनप्रीत सिंह ( Rohanpreet Singh ) संग मुंबई एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट तस्वीरों में बेबी बंप छुपाती हुई आई नज़र
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 18 Dec 2020, 11:48 PM IST

Singer Neha Kakkar Hiding Her Baby Bump In Her Latest Pics

Singer Neha Kakkar Hiding Her Baby Bump In Her Latest Pics

नई दिल्ली। डेढ़ महीने शादी के बाद बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ( Neha Kakkar ) ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुनाकर सभी को काफी हैरान कर दिया है। नेहा की प्रेग्नेंसी की न्यूज़ के बाद से उनके फैंस काफी खुश है। इस बीच नेहा और रोहनप्रीत सिंह ( Rohanpreet Singh ) मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। जहां उन्होंने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में एंट्री मारी। इस दौरान नेहा अपना बेबी बंप छुपाती हुई नज़र आई। तस्वीरों में नेहा काफी थकी हुई दिखाई दीं।

मुंबई एयरपोर्ट पर कैप्चर हुई नेहा और रोहनप्रीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। नेहा की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर उनके फैंस काफी खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें नेहा और रोहन की डेढ़ महीने पहले ही शादी हुई है। दोनों ही अपने हनीमून के लिए दुबई गए थे। दोनों के हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक बार फिर से नेहा सिगिंग शो 'इंडियन आइडल' ( Indian Idol ) होस्ट करती हुई दिखाई देंगी।