बॉलीवुड

शादीशुदा होने के बाद भी Sunny Deol ने कई अभिनेत्रियों संग बनाए संबंध

कई अभिनेत्रियों संग रह चुके हैं सनी रिलेशनशिप में Dimple Kapadia और Amrita Singh के अलावा कई अभिनेत्रियों संग जुड़ चुका है नाम
3 min read
• •
Updated: 2 Sep 2021, 4:30 PM IST
Bollywood Actor Sunny Deol Affairs With Top Actresses
Bollywood Actor Sunny Deol Affairs With Top Actresses

नई दिल्ली। अभिनेता सनी देओल की गिनती उन बेहतरीन कलाकारों में होती है। जिनकी एक्टिंग से सिनेमाघरों में लोग बिना तालियां और सीटियां रह नहीं सकते हैं। उनकी हर एक फिल्म का डायलॉग और एक्शन सीन दर्शकों की जुंबा रट्टे हुए हैं। सनी जितना अपनी फिल्मों के लेकर इंडस्ट्री में छाए रहते थे। वहीं वह एक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चाओं में रहा करते थे। तो चलिए आपको सनी की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बताते हैं।

अमृता सिंह ने पकड़ा सनी का झूठ

फिल्म 'बेताब' सनी की पहली फिल्म थी और इसके रिलीज़ होते ही वह रातोंरात सुपरस्टार बन गए। फिल्म में उनके साथ अमृता सिंह थीं। दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया और फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिला। दोनों ही साथ में यूं ही काम करते रहे और दोनों के बीच रियल लाइफ में भी रोमांस की शुरूआत हो गई। अमृता सनी को बेहद ही चाहने लगी थी। वह दोनों के रिश्ते को शादी का नाम देने के लिए पूरी तरह से तैयार थीं।

उन्होंने यह बात अपनी मां संग शेयर की। उनकी मां ने उन्हें सलाह दी कि पहले एक बार वह अच्छे से सनी की छानबीन करवा लें। इस बीच अमृता को पता लगा कि सनी विदेश में पूजा नाम की लड़की संग पहले से ही रिलेशनशिप में हैं। जिसे सुन वह पूरी तरह टूट गईं।

डिंपल कपाडियां संग सनी की लव स्टोरी

सनी की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म बॉबी की एक्ट्रेस डिंपल कपाडियां से शुरू होती है और उन पर ही खत्म होती है। क्योंकि डिंपल ही एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके साथ सनी का प्यार परवान चढ़ गया था। दोनों की लवस्टोरी शादी के बाद ही शुरू हुई थी। डिंपल ने अभिनेता राजेश खन्ना संग शादी की थी। उनसे अलग होकर ही उन्होंने सनी संग अपनी लव स्टोरी को आगे बढ़ाया था।

दूसरी ओर सनी देओल भी शादीशुदा होने के बावजूद डिंपल संग इश्क लड़ा बैठे। कहा जाता है कि डिंपल की बेटी ट्विंकल खन्ना सनी को पापा कहकर बुलाया करती थी। यहां तक की जब ट्विंकल की शादी हुई तब सनी खुद उनकी शादी का कार्ड बांटने गए थे, लेकिन 11 साल तक डिंपल सनी के तलाक का इंतजार करती रहीं। बावजूद इसके सनी ने पूजा को तलाक नहीं दिया और दोनों अलग हो गए।

मीनाक्षी शेषाद्रि

फिल्म दामिनी की एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि को सनी देओल डेट कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर काफी पसंद किया जाता था। दोनों कई सुपरहिट्स फिल्म साथ में दी हैं। लेकिन दोनों का ही रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।

रवीना टंडन

बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन और सनी देओल ने बहुत सी फिल्में साथ में की है। दोनों ही फिल्म जिद्दी और क्षेत्रीय के दौरान एक-दूसरे के करीब आए। काफी लंबे समय तक अफेयर में रहने के बाद अलग हो गए थे, क्योंकि वह शादीशुदा थे।

सालों तक छुपाई सनी देओल ने शादी

सनी देओल ने गुपचुप ढंग से विदेश में शादी की थी। उनकी शादी के एक ही तस्वीर है। जो कि यूके की एक मैग्जीन के कवर पेज पर छपी थी। बताया जाता है कि पूजा संग सनी की शादी बिजनेस एग्रीमेंट को लेकर हुई थी। जिसके दो बिजनेस करने वाली फैमिली रिश्तेदारों में बदल गई थी। यह वजह थी कि सनी ने कई सालों तक अपनी शादी की खबर सबसे छुपा कर रखी थी। सनी ने फिल्म बेताब से अपना डेब्यू किया था। इसी फिल्म के दौरान उनकी शादी के बात सामने आने लगी।

Updated on:
2 Sep 2021, 4:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन