बॉलीवुड

पढ़ाई में काजोल का नहीं लगता था मन, बॉलीवुड में आते ही रच दिया था एक्ट्रेस ने इतिहास

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। काजोल हिंदी सिनेमा जगत की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। काजोल के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प और अनसुनी बातें।

2 min read
Bollywood Actress Kajol Life Interesting Unknown Facts

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का आज जन्मदिन है। काजोल को इंडस्ट्री में सबसे कूल और चुलबुली एक्ट्रेस मना जाता है। 90 के दशक में काजोल ने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपनी एक्टिंग से खुद को साबित कर दिया है। काजोल ने कई दिग्गज अभिनेता संग बड़े पर्दे पर काम किया है। सालों बाद भी काजोल का जलवा बड़े पर्दे पर कायम है। काजोल के जन्मदिन पर चलिए आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बात बतातें हैं।

काजोल ने कम उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू

काजोल ने फिल्म बेखुदी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म साल 1992 में रिलीज हुई थी। पहली ही फिल्म रिलीज़ होने के बाद काजोल ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपनी पहली ही फिल्म से काजोल ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। वैसे आपको बात दें काजोल की पूरा परिवार फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखता है। उनकी मां तनुजा गुज़रे जमाने की मशहूर अभिनेत्री थीं।

पढ़ाई में नहीं लगता था काजोल का दिल

जब भी अभिनेत्रियों से उनके सपने के बारें में पूछा जाता है। तो वो साफ कहती हैं कि बचपन से ही वो हीरोइन बनने का सपना देखती हैं। उन ही में से एक काजोल भी हैं। बताया जाता है कि काजोल का कभी भी पढ़ाई में मन नहीं लगता था। वो हमेशा से ही बॉलीवुड में आकर काम करना चाहती थी। यही वजह थी कि उन्होंने छोटी ही उम्र में बॉलीवुड में काम करना शुरू कर दिया। जब काजोल ने अपनी पहली फिल्म साइन की थी। तब वो स्कूल में पढ़ा करती थीं।

काजोल ने रचा इतिहास

फिल्म 'गुप्त' से काजोल ने इतिहास रच दिया। काजोल की ये फिल्म 1997 में आई थीं। इस फिल्म में काजोल नेगेटिव किरदार को निभाते हुए दिखाई दी थईं। दर्शकों पर काजोल ने अपने इस किरदार से गहरी छाप छोड़ दी थी। इस फिल्म के लिए काजोल को फिल्म फेयर अवॉर्ड से भी नवाज़ा गया था। इस अवॉर्ड को जीतकर वही पहली महिला एक्ट्रेस बनी थीं। जिसके बाद काजोल की लोकप्रियता और भी बढ़ गई थी।

Published on:
05 Aug 2021 01:28 pm
Also Read
View All