बॉलीवुड

शुभमन गिल को डेट करना चाहती है बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल! बोलीं- क्यूट और सिंगल हैं वो…

Shubman Gill Pragya Jaiswal: शुभमन गिल पर फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अपना दिल हार बैठी हैं। उन्होंने क्रिकेटर के बारे में खुलकर बात की है।

2 min read
Nov 27, 2024
Shubman Gill Pragya Jaiswal

Shubman Gill Pragya Jaiswal: एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फिल्म ‘खेल-खेल में’ उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। ऐसे में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की। उन्होंने क्रिकेटर शुभमन गिल के लिए अपनी फीलिंग्स फैंस को सामने जाहिर की। जिसे सुनकर सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। कई लोगों का कहना है कि शायद शुभमन और प्रज्ञा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं इसी वजह से एक्ट्रेस ने इतनी खुलकर अपने दिल की बातें बयां की हैं। साथ ही प्रज्ञा ने क्रिकेटर को डेट करने को लेकर अपना रिएक्शन भी दिया है।

शुभमन गिल को डेट करना चाहती हैं प्रज्ञा जायसवाल (Shubman Gill Pragya Jaiswal)

अनन्या पांडे हो या रिद्धिमा पंडित या फिर सारा तेंदुलकर हर किसी का नाम शुभमन गिल से जुड़ चुका है। ऐसे में एक्ट्रेस प्रज्ञा ने शुभमन गिल पर प्यार लुटाया है और उन्हें क्यूट भी बताया है। प्रज्ञा ने फिल्मी ज्ञान के साथ बातचीत की है। प्रज्ञा से शुभमन गिल को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने बेझिझक कहा, "अगर मौका मिले, तो मैं शुभमन गिल को डेट करना चाहूंगी। वो सच में बहुत क्यूट हैं। वो सिंगल भी हैं’। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनकी किस्मत में होगा तो वो क्रिकेटर को डेट जरूर करेंगी।

प्रज्ञा ने शुभमन गिल को लेकर की दिल की बात

एक फैन ने प्रज्ञा को कहा की आपकी और शुभमन गिल की जोड़ी बहुत क्यूट लगेगी, तो प्रज्ञा ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘हां, वो सच में बहुत क्यूट हैं। चलिए जैसा आप चाहें। जोड़ी बना दो यार। मुझे क्रिकेटरों से कोई दिक्कत नहीं है, वो अच्छे इंसान होते हैं।’ प्रज्ञा के इस बयान के बाद से शुभमन और प्रज्ञा को साथ में जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

शुभमन और प्रज्ञा पर कमेंट कर रहे फैंस

एक यूजर ने लिखा, “अरे भाई कोई शुभमन गिल से भी पूछ लो वो क्या चाहते हैं।” दूसरे ने लिखा, “हां, सच में प्रज्ञा और शुभमन की जोड़ी बेहद क्यूट लगेगी।” तीसरे ने लिखा, “प्रज्ञा क्या आप इनडायरेक्ट शुभमन को प्रपोज कर रही हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “आप दोनों अपने-अपने करियर में अच्छा कर रहे हैं आगे भगवान ने चाहा तो आपको वो मिलेगा जो आप चाहते हैं।”

Also Read
View All

अगली खबर