बॉलीवुड

ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर जब Oops मूमेंट का शिकार हुईं बॉलीवुड की ये हसीनाएं

बॉलीवुड में अभिनेत्रियां खुद को स्टाइलिश बनाने के लिए करोड़ों रुपए लगा देती हैं। उनकी एक-एक ड्रेस की कीमत काफी ज्यादा होती है। कभी-कभी उनके लुक को काफी प्यार मिलता है। तो कभी-कभी वो ट्रोल हो जाती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारें में बताएंगे जो अपनी ट्रांसपेरेंट आउटफिट्स के चलते ट्रोल हुई हैं।

3 min read
Bollywood Actresses In Transparent Dresses

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्रियों को उनके फैशन के लिए भी जाना जाता है। अभिनेत्रियां खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए खूब मेहनत करती हैं। कोई इंवेट हो, अवॉर्ड शो हो या फिर कोई फंक्शन हो। अभिनेत्रियां कोशिश करती हैं कि वो सबसे खूबसूरत लगें। कभी-कभी फैशन के चक्कर में वो मुसीबत में भी पड़ जाती हैं। दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, श्रद्धा कपूर जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस भी ऊप्स मूमेंट का शिकार हो चुकी हैं।

कुछ अभिनेत्रियां काफी स्टाइलिश होती हैं। वो किसी भी तरह की ड्रेसेस अपने अंदाज पहनकर उसे और भी खूबसूरत बना लेती हैं, लेकिन अक्सर देखा गया कि एक्ट्रेसेस ट्रांसपेरेंट कपड़े पहनकर ही निकल जाती हैं। जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारें में बताएंगे। जो ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनने के चलते खूब ट्रोल हुईं हैं।

प्रिंयका चोपड़ा

इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा को भी अक्सर अपनी आउटफिट्स की वजह से ट्रोल होते हुए देखा गया है। एक बार प्रियंका ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर पति निक जोनस संग निकली थीं। जिसके बाद उनके ड्रेस को लेकर उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ का भी नाम इस लिस्ट में शुमार है। एयरपोर्ट पर एक बार कैटरीना को स्पॉट किया गया था। उस वक्त वो ब्लैक रंग के ट्रांसपेरेंट टॉप और जींस में दिखाई दी थीं। कैमरों को देख कैटरीना फाइल से अपना चेहरा भी छुपाते हुए नज़र आईं थीं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण उन एक्ट्रेसेस में एक हैं। जो बोल्ड ड्रेसेस को काफी आसानी से पहन लेती हैं। दीपिका पादुकोण को अक्सर ट्रांसपेरेंट लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जा चुका है।

सनी लियोन

सनी लियोन अक्सर अपने कपड़ों के चलते सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होती हैं। सनी ने यह ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस एक इंवेट में पहनी थी। तस्वीरें सामने आने के बाद एक्ट्रेस को लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई थी।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने रेड कलर के ट्रांसपेरेंट गाउन में अपना फोटोशूट कराया था। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की थी। सोनाक्षी की इस ड्रेस पर खूब बवाल देखने को मिला था। लोगों ने सोनाक्षी से ये तक पूछ लिया था कि अब आपके संस्कार कहां गए?

Published on:
22 Aug 2021 10:41 am
Also Read
View All