बॉलीवुड

अजय देवगन और मुमताज ही नहीं इन सुपरस्टार्स की मौत की झूठी खबरें भी हुई खूब वायरल

हाल में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की मौत की झूठी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई
2 min read
• •
May 20, 2018
Ajay and Mumtaz
Ajay and Mumtaz

कई बार सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स की मौत की झूठी खबरें वायरल हो जाती हैं। हाल में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की मौत की झूठी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। सोशल मीडिया पर खबर आई कि महाबलेश्वर के पास अजय देवगन का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया और इस हादसे में उनकी मौत हो गई। हालांकि यह खबर पूरी तरह से झूठी है और अजय पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सिर्फ अजय देवगन ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाहों के शिकार हो चुके हैं।

मुमताज:
पिछले दिनों ही बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री रहीं मुमताज के निधन की खबरें वायरल हो गई थी। बताया जा रहा था कि कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। जब सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें फैली तो उनकी छोटी बेटी तान्या माधवानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनकी मां बिल्कुल स्वस्थ हैं।

ऐश्वर्या राय:
वर्ष 2016 में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के सुसाइड करने की खबरें फैली थी। बताया जा रहा था कि अमिताभ और जया बच्चन संग अनबन के चलते ऐश्वर्या ने सुसाइड करने की कोशि‍श की। इसी दौरान ऐश्वर्या डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की एक पार्टी में नजर आई थीं। इसके बाद अफवाहें थमी।

कैटरीना कैफ:
अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी इस तरह की अफवाहों का शिकार हो चुकी हैं। वर्ष 2013 में एक फेसबुक पेज पर कैटरीना की मौत की खबरों खलबली मचा दी थी। यह खबर इतनी वायरल हो गई थी कि कैटरीना की टीम थ्रयभी काभी फैन्स को आहत कर दिया था. को बयान जारी कर बताना पड़ा कि वह सुरक्षित हैं।

अमिताभ बच्चन:
महानायक अमिताभ बच्चन भी इस तरह की अफवाहों से बच नहीं पाए। साल 2012 में अमिताभ की कार एक्सीडेंट में मौत की खबरों ने सभी को सन्न कर दिया था।

शाहरुख खान:
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मौत की भी झूठी खबरें वायरल हो गई थी। दरअसल एक यूरोपियन चैनल ने एक प्लेन क्रैश में शाहरुख के मारे जाने की खबरें चलाई थी। इसके बाद शाहरुख की टीम ने एक बयान जारी कर उनकी सलामती की जानकारी दी।

Published on:
20 May 2018 04:45 pm
Also Read
View All
‘मिर्जापुर द मूवी’ के डायरेक्टर ने खोले कई राज, ‘शूरवीर’ विवाद से लेकर रसिका दुगल की ट्रोलिंग तक पर बोले गुरमीत सिंह

छोटी स्कर्ट, बुर्का और डायपर को लेकर कृति सेनन ने शेयर की स्टोरी, कमेंट में एक ने बोला- पैसों का खेल दूसरे ने कहा- पब्लिसिटी

बादशाह ने फैंस को कहा शुक्रिया, तो लोगों ने लगाए कयास, किसी ने लिया ईशा रिखी का नाम, तो कोई बोला- भाई गलत कदम मत उठाना

‘हनुमान अंश’ देखने के अगले दिन आया ‘राइज एंड फॉल 2’ का ऑफर, शहजाद पूनावाला ने बताया भगवान का संकेत

सुशांत सिंह राजपूत संग बंद हुई फिल्म ‘पानी’ पर बोलीं आयशा कपूर, बताई YRF से दूरी की वजह