
जहां वर्ष 2017 बॉलीवुड के कई सितारों की 'रील लाइफ'में खुशियां लेकर आया तो वहीं कुछ बॉलीवुड सितारों की रियल लाइफ में भी यह खुशियां भर गया। इस वर्ष कई सितारे शादी के बंधन में बंध गये। इनमें अनुष्का शर्मा ,नील नितीन मुकेश ,सागरिका घाटगे,भारती सिंह की शादी चर्चाओं में रही। अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए। अनुष्का और विराट ने इटली में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। अनुष्का के साथ विराट का रिश्ता लगभग तीन साल पहले तब शुरू हुआ, जब दोनों ने एक एड फिल्म में काम किया था। अपने जमाने के मशहूर गायक मुकेश के पोते और अभिनेता नील नितिन मुकेश ने 09 फरवरी को रुक्मिणी सहाय के साथ सात फेरे लिये। राजस्थान के उदयपुर में यह शादी संपन्न हुई। अशोका ,हासिल जैसी कई फिल्म में काम कर चुकी अभिनेत्री हृषिता भट्ट ने 04 मार्च को दिल्ली में आनंद तिवारी से विवाह रचाया। चक दे इंडिया फेम सागरिका घाटगे ने क्रिकेटर जहीर खान से 23 नंवबर को मुंबई में विवाह किया। जानी मानी अभिनेत्री और ईरानी मॉडल मंदना करीमी ने बॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता से 26 जनवरी को मुंबई में शादी कर ली।
कॉमेडियन भारती सिंह और उनके बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया की शादी होने की खबरें कई महीनों से चर्चा का विषय बनी हुई थीं। भारती सिंह की शादी इस साल की सबसे हैपनिंग शादियों में से एक थी। कॉमेडी शो के राइटर हर्ष लिम्बाचिया और भारती ने 3 दिसम्बर 2017 को गोवा में ग्रैंड वेडिंग रखी थी जिसमें टीवी इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुयीं। वहीं टीवी एक्ट्रेस आश्का गरोडिया और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ब्रेंट ने भी तीन दिसम्बर को ही शादी की थी। हालांकि, इन्होंने दो दिसम्बर को क्रिस्टियन परंपरा से भी शादी की थी। भारती-हर्ष और आशका-ब्रेंटी की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इशिता दत्ता और वत्सल सेठ की शादी की खबर भी खूब चर्चा में रही।
उन्होंने 28 नवम्बर 2017 को मुंबई में स्थित इस्कोन टेम्पल में अपने परिवार और इंडस्ट्री के कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। बॉलीवुड अभिनेत्री मुनमुन सेन की बेटी रिया सेन ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से पुणे में 16 अगस्त को विवाह किया। टीवी की चंद्रमुखी चौटाला यानी कविता कौशिक ने भी इसी साल 27 जनवरी को केदारनाथ में शिव-पार्वती के मंदिर में बड़ी ही सिंपल तरीके से शादी की थी।'काय पो चे!','आयशा' जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाने वाली अमृता पुरी की शादी धूमधाम से 11 नवंबर को बैंकॉक में हुयी। कई सालों तक डेटिंग करने के बाद उन्होनें अपने बॉयफ्रेंड इमरुन सेठी के साथ 11 नवंबर को सात फेरे लिए हैं।
सेठी मुंबई बेस्ड बिजनसमैन हैं। अभिनेत्री और ईरानी मॉडल मंदाना करीमी ने बॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता से 26 जनवरी को मुंबई में शादी की। अभिनेत्री नौहीद साइरसी ने पांच जनवरी 2017 को पारसी रीति-रिवाज के साथ मुंबई में रुस्तम से शादी की। बॉलिवुड अभिनेत्री सुरवीन चावला ने भी शादी कर ली है। शादी के लिए सुरवीन ने अपने बॉयफ्रेंड अक्षय ठक्कर को ही चुना है। इसकी जानकारी खुद सुरवीन ने सोशल मीडिया के जरिए दी। हेट स्टोरी 2 जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकीं सुरवीन चावला ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा,'एक लंबी और साधारण जिंदगी में प्यार ने हमें एक परीकथा दे दी है।'