बॉलीवुड

Sonam ने Aishwarya को कहा-आंटी तो कभी Shaidने kereena को ‘भैंस’, जब बॉलीवुड सेलेब्स के बयानों से मचा बवाल

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जहां पर्दे के पीछे स्टार्स के बीच जितना प्यार मोहब्बत देखने को मिलती है उससे कही अधिक रियल लाइफ वे एक दूसरे पर गाली बरसाते नजर आते है। ऐसे ही कुछ बी टाउन सेलेब्स है जो अपने सबसे विवादित बयान के चलते सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं..
3 min read
• •
Updated: 30 Jun 2021, 11:21 AM IST
Bollywood celebs controversial statements
Bollywood celebs controversial statements

नई दिल्ली। बॉलीवुड में हर स्टार अपने स्टाइलिश अंदाज के साथ बेहतरीन फिल्म के लिए जाना जाता है। लेकिन कभी कभी ये स्टार्स ऐसी बातें बोल जाते है कि लोगों की नजरों में चढ़ जाते है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स के दिए बयान के बारे में बता रहे है जिसके चलते वो काफी बदनाम हो चुके हैं।

सोनम कपूर ने ऐश्वर्या राय के लिए कही थी ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी फिल्मों से कम फैशन और स्टाइलिश लुक की वजह से ज्यादा पहचानी जाती है। वे लोरियल की ब्रांड एंबेसडर हैं एक बार उन्होंने कथित बयान पर कहा था कि “वह युवा लोगों के लिए ब्रांड का चेहरा हैं। जबकि एक्ट्रेस ऐश्वर्या रॉय कंपनी के पुराने ग्राहकों के लिए हैं।“ सोनम ने कहा, ऐश ने मेरे पिता के साथ काम कर चुकीं है इसलिए वो मेरी आंटी है। सोनम का यह भद्दा कमेट्स ऐश्वर्या को बिल्कुल भी पंसद नही आया था। इसलिए उन्होने सोनम के साथ रेड कार्पेट पर जाने से मना कर दिया था।

महेश भट्ट ने बेटी पूजा भट्ट पर दिया था गंदा बयान

महेश भट्ट बैसे तो सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चे पर बने रहते है लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान महेश भट्ट ने कथित तौर पर बेटी पूजा से अपने प्यार का इजहार किया था। उन्होंने कहा था कि अगर पूजा मेरी बेटी ना होती, तो मैं उससे शादी कर लेता। महेश भट्ट का यह बयान इतना चर्चित हुआ था कि लोग इनके उपर भद्दे कमेंट्स तक करने लगे थे।

जब सलमान ने सुलतान की शूटिंग के दौरान दिया था बयान

सुपरस्टार सलमान खान बैसे तो अपनी हिट फिल्मों के लिए ज्यादा जाने जाते है लेकिन यह स्टार भी अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों मं आ चुका है। फिल्म सुलतान की शूटिंग के दौरान सलमान ने कुश्ती रिंग में पहलवानों से लड़ने के दौरान अपने शारीरिक दर्द के बारे में बताते हुए कहा था कि मेरे शरीर में दर्द एक रेप पीड़िता की तरह महसूस हो रहा है। यह बयान एक रेप पीड़िता से जोड़कर दिया गया था। जिस पर भारी बवाल खड़ा हो गया था।

जब आमिर खान ने शाहरुख खान को दी थी गाली

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट कहे जाने वाले आमिर ने तो सारी ही हदे पार कर दी थी। उन्होने अपने एक ब्लॉग पर शाहरुख को अपना कुत्ता तक कह दिया था जो उनके पैर चाट रहा था। आमिर ने अपने बयान मे कहा था कि शाहरुख मेरे पैर चाट रहे हैं और मैं उन्हें बार-बार बिस्कुट खिला रहा हूं। मैं और क्या मांग सकता हूं?...शाहरुख एक बार फिर से मेरा ध्यान खींचना चाह रहे हैं, तो मुझे उनके पास वापस जाने दो। वह बहुत ज्यादा महक रहा है। मुझे लगता है कि उसे नहाने की जरूरत है। हील बॉय, हील।

अभिनेता शाहिद कपूर ने करीना कपूर को कहा था भैंस

एक मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान, बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने खुलेआम कहा था कि वह जल्द ही एक भैंस के साथ काम करने वाले। जब अभिनेता से पूछा गया था कि क्या उन्हें दोबारा करीना कपूर खान के साथ काम करने का मन है? अभिनेता ने जवाब दिया था, 'मैं उनके साथ दोबारा काम करना चाहूंगा। मुझे लगता है कि एक अभिनेता के रूप में अगर निर्माता चाहते हैं कि मैं गाय या भैंस के साथ भी रोमांस करूं, तो मैं ऐसा करूंगा क्योंकि यह मेरा काम है।'

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन