8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड की इन 10 अभिनेत्रियों ने किसी को दी गाली, तो किसी को मारा थप्पड़, बन गई एक-दूसरे की दुश्मन!

बॉलीवुड की ग्लैमर भरी दुनिया में दो अभिनेत्रियों के बीच दोस्ती कम और नफरत ज्यादा नजर आती है। इन अभिनेत्रियों के बीच कैट फाइट की चर्चा सामने आती रहती है।
5 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 28 Jun 2021, 10:00 AM IST

Cat Fights Between Bollywood Actresses

Cat Fights Between Bollywood Actresses

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के बीच हमेशा एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची रहती है। और इसी आगे बढ़ने की होड़ के बीच यदि कोई दूसरी अभिनेत्री आजातीलहै तो उनके बीच दोस्ती नहीं बल्कि नफरत की आग सुलगने लगती है। और ये नफरत इतनी बढ़ जाती है कि कभी-कभी तो इनकी सेट पर ही लड़ाई हो जाती है। इतना ही नहीं इन अभिनेत्रियों के बीच की लड़ाई मुंह से कम गालियों के साथ-साथ हाथापाई में भी होने लगती है। जानिए ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जिनकी कैट फाइट बॉलीवुड में बहुत ज्यादा मशहूर हुई है।

Read More:- बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने बिना कपड़ों के पोज देकर मचा दिया तहलका, जमकर वायरल हुईं बोल्ड टॉपलेस तस्वीरें

करिश्मा कपूर और रवीना टंडन

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और रवीना टंडन का, जिनके बीच की लड़ाई आज भी लोगों की जुबां पर बनी रहती है। इनके बीच की लड़ाई फ़िल्म के सेट पर इतनी बढ़ गई थी कि ये दोनों एक दूसरे को मारते तक नजर आईं थी। इन दोनों के बीच की लड़ाई का सबसे बड़ा कारण बने थे सुपरस्टार अजय देवगन। दरअसल ये दोनों एक्ट्रेस करिश्मा और रवीना अजय को खूब पसंद करती थीं और इसी चक्कर में दोनो के बीच खटपट चल रही थी। जिसके कारण फ़िल्म के सेट पर दोनों ने अपना आपा खो दिया था और लड़ती नजर आईं। उनकी इस लड़ाई की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

करीना कपूर खान-बिपाशा बसु

इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है कपूर खानदान की दूसरी बेटी करीना कपूर का इनकी लड़ाई बंगाली ब्यूटी बिपाशा बासु के साथ हुई थी। और अब ये एक्ट्रेस एक दूसरे को देखना तक पसंद नही करती हैं। इनके बीच की लड़ाई फ़िल्म अजनबी के सेट से ही शुरू हो गई थी। और शूटिंग के दौरान ही दोनों का किसी बात को लेकर ऐसा झगड़ा हुआ और आपस में बहस करते-करते ये दोनों एक दूसरे को मारने के लिए उतारू हो गईं। इतना ही नहीं करीना ने तो बिपाशा को थप्पड़ तक जड़ दिया था। इस वाकया के बाद दोनों ने एक दूसरे से सालों तक बात नहीं की। लेकिन बीतते समय के साथ दोनो के मन की कड़वाहट खत्म हुई और एक दूसरे को दोनो गले लगाते नजर आईं।

Read More:-श्रीदेवी की मौत को लेकर अर्जुन कपूर ने किया था बड़ा खुलासा, बताई उनकी मौत से जुड़ी अहम बात

रानी मुखर्जी-ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड की इन लड़ाईयों में रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी शामिल हैं। इन दोनों की लड़ाई का कारण अभिनेता अभिषेक बच्चन थे जिनके चलते दोनों के बीच के झगड़े सुर्खियों में बने हुए थे।

श्रीदेवी-जयाप्रदा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां श्रीदेवी और जया प्रदा की लड़ाई के बारे में कौन नहीं जानता। दोनो के बीच की लड़ाई ऐसी थी कि फिल्म की शूटिंग के दौरान भी ये दोनों एक दूसरे से बात करना तक पसंद नही करती थीं। दोनो ने भले ही एक साथ में कई फिल्में की हों, और बहनों का किरदार निभाया हो, लेकिन इसके बाद भी दोनो एक दूसरे से बेहद नफरत करती थीं।

कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ के बीच दोस्ती कम नफरत की खबरे ज्यादा पढ़ने को मिली हैं। एक समय ऐसा भी था जब दोनों एक दूसरे की गहरी दोस्त हुआ करती थीं, लेकिन अभिनेता रणबीर कपूर को लेकर इनके रिश्ते में दूरी आ गई। बताया जाता है कि कैटरीना की वजह से ही दीपिका और रणबीर का ब्रेकअप हुआ था।

कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत हमेशा अपने बेबाकी बयान के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं उनका बॉलिवुड में किसी एक्ट्रेस के साथ झगड़ा करना कोई नई बात नहीं है। इसी कारण इंडस्ट्री में उनके दोस्त कम और दुश्मन ज्यादा हैं। खबरों के अनुसार, फिल्म ‘फैशन’ के दौरान कंगना और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों अभिनेत्रियों के बीच कैट फाइट सभी के सामने आई थी। कंगना ने भी प्रियंका पर निशाना साधने का कोई मौक़ा अपने हाथ से नहीं जाने दिया।

प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और बेबो करीना कपूर के बीच पुरानी दुश्मनी है। फिल्म ‘ऐतराज’ के लिए लोगों ने प्रियंका की जमकर तारीफ़ की थी और करीना को नजरअंदाज कर दिया था। इतना ही नहीं करीना ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में प्रियंका के एक्सेंट को भी बनावटी बताया था।

सोनाक्षी सिन्हा और ज़रीन खान

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा भी लड़ाई के मामले में अन्य एक्ट्रेस से कम नहीं हैं, इनकी लड़ाई जरीन खान से हुई थी जिसके चलते ये एक्ट्रेस आज भी एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करती हैं। इन दोनों के बीच फिल्म ‘रेडी’ के दौरान ही कैट फाइट शुरू हो गई थी। बताया जाता है कि फिल्म ‘रेडी’ के एक गाने की लॉन्चिंग के दौरान जरीन के पास से गुजरते हुए सोनाक्षी ने उन्हें हल्का धक्का दे दिया था। इसके बाद से दोनों एक दूसरे के नफरत करने लगीं।

अमृता राव और ईशा देओल

अमृता राव ने भले ही कम फिल्में की हों लेकिन बॉलीवुड में उन्होंने काफी कम समय में ही एक खास जगह बना ली थी। लेकिन इनकी लड़ाई भी सुर्खियों में काफी लंबे समय तक बनी रही। इनकी लड़ाई ईशा देओल के साथ एक शूट के दौरान हुई थी। जहां दोनों के बीच ऐसा विवाद बढ़ा कि ईशा देओल ने अमृता राव को थप्पड़ जड़ दिया था। जानकारी के अनुसार अमृता ने ईशा को काफी कुछ गलत कह दिया था, जिससे ईशा अपना आपा खो बैठीं।

ऐश्वर्या राय और सोनम कपूर

ऐश्वर्या राय और सोनम कपूर के बीच ऐसी नफरत है कि दोनों ने एक दूसरे के साथ रेड कार्पेट पर जाने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं सोनम ने ऐश्वर्या को आंटी बोल दिया था। जिससे ऐश्वर्या को उनका आंटी बोलना काफी बुरा लगा। जबकि बाद में सोनम ने मीडिया के सामने सफाई देते हुए कहा था कि वो उनके पिता के साथ काम कर चुकी हैं इस वजह से उन्हें आंटी कहा।