बॉलीवुड

बॉलीवुड फिल्मों के वो 10 किसिंग सीन, जो रोमांटिक होने के साथ ही ‘हॉट एंड बोल्ड’ भी हैं

बॉलीवुड मूवीज में अब लिपलॉक और फ्रेंच किस जैसे सीन आम हो चले हैं। कुछ मूवीज ऐसी हैं जिनमें लीड कपल ने रोमांस दर्शाने के लिए किस किया। रोमांस के लिए फिल्माए कुछ सीन्स हॉट एंड बोल्ड की श्रेणी में आ गए।
4 min read
• •
Updated: 29 Jul 2021, 10:44 PM IST
,
,

मुंबई। बॉलीवुड मूवीज में अब रोमांस दिखाने के लिए किसिंग सीन जैसे अनिवार्य से हो गए हैं। अब लिपलॉक और फ्रेंच किस जैसे सीन आम हो चले हैं। कुछ मूवीज ऐसी हैं जिनमें लीड कपल ने रोमांस दर्शाने के लिए किस किया। रोमांस के लिए फिल्माए कुछ सीन्स हॉट एंड बोल्ड की श्रेणी में आ गए। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही रोमांटिक प्लस हॉट एंड बोल्ड सीन के बारे में —

शाहिद कपूर—करीना कपूर (जब वी मेट)

जब शाहिद कपूर और करीना कपूर ने 'जब वी मेट' फिल्म की थी, तब उनके रिलेशन के भी चर्चे जोरों पर थे। इस फिल्म में उनका एक किसिंग सीन भी था। इस सीन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। शाहिद-करीना के इस किसिंग सीन को देख दर्शक मान बैठे थे कि ये फिलिंग असली वाली है।

ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ (जिंदगी ना मिलेगी दोबारा)

'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में दिखाया गया ऋतिक रोशन और कैटरीना का किसिंग सीन कौन भूल सकता है। उस सीन में कैटरीना, ऋतिक को जाने से पहले मिलने आती है और दोनों के बीच लिपलॉक दिखाया जाता है। इस रोमांटिक सीन को स्टीमी होने में चंद सेकंड ही लगे।

विक्की कौशल और श्वेता त्रिपाठी (मसान)

विक्की कौशल और श्वेता त्रिपाठी का फिल्म 'मशान' में बेहद ही मासूम और रोमांटिक किसिंग सीन है। फिल्म के एक गाने में दोनों का किसिंग सीन कब हॉटनेस के लेवल पर चला गया, पता ही नहीं चला।

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा (बैंड बाजा बारात)

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की जोड़ी ने 'बैंड बाजा बारात' मूवी में शानदार काम किया था। इस मूवी में दोनों के बीच किसिंग सीन को अगर टर्निंग पाइंट कहा जाए, तो बड़ी बात नहीं। जिस तरह दोनों का ये सीन स्क्रीन पर दर्शाया गया, वह काफी नेचुरल, रोमांटिक और हॉट लगा।

संजय दत्त और विद्या बालन (परिणिता)

परिणिता फिल्म में संजय दत्त और विद्या बालन के किसिंग सीन ने स्क्रीन पर जैसे आग ही लगा दी थी। विद्या की इस सीन में अदाकारी को नजरअंदाज करना मुश्किल है।

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु (जिस्म)

बिपाशा बसु ने जब फिल्मों में एंट्री ली, तो उन्होंने हॉटनेस और इंटीमेट सीन्स की परिभाषा ही बदल दी थी। एक्ट्रेस की हॉटनेस ने लाखों युवा दिलों को हाई बीट्स पर धड़काया था। बिपाशा ने जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'जिस्म' के गाने 'जादू है नशा है' को असल में नशीला बना दिया था। इस गाने में दोनों का किसिंग सीन देख आसानी से अंदाज लगाया जा सकता है कि दोनों रियल लाइफ में भी लवर्स रहे हैं।

ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय (धूम 2)

ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय का फिल्म 'धूम 2' में रोमांटिक किसिंग सीन को देख दर्शक चौंक गए थे। इस सीन की उस जमाने में दर्शकों ने उम्मीद नहीं की थी। ये लिपलॉक सबसे यादगार सीन्स में रहा।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (गोलियों की रासलीला रामलीला)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में जमकर किसिंग सीन दिए थे। बताया जाता है कि एक किसिंग सीन के दौरान दोनों इतने मशगूल हो गए थे कि कट बोलने के बाद भी लगे रहे।

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण (ये जवानी है दीवानी)

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के बीच 'ये जवानी है दीवानी' में किसिंग सीन को कौन भूल सकता है। उस दोनों की जोड़ी को सबसे हॉट जोड़ी में गिना जाता था।

इमरान हाशमी और तुनश्री दत्ता (आशिक बनाया आपने)

इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता के बीच फिल्म 'आशिक बनाया आपने' के हॉट एंड बोल्ड सीन आज भी याद किए जाते हैं। फिल्म के टाइटल सॉन्ग में दोनों के बीच जो हॉट किसिंग सीन दिखाया गया, वो शायद इमरान के सबसे हॉट एंड बोल्ड किसिंग सीन में शामिल है।

Updated on:
29 Jul 2021, 10:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव