नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कैटरीना कैफ ने अपनी एक्टिंग के दम पर एक खास मुकाम हासिल किया है। विदेश से भारत आई कैट (Katrina Kaif) को भले ही हिन्दी के एक शब्द नही बोलने आते थे, लेकिन इसके बाद भी वो आज की एक्ट्रेस को मात देने में सफल हुई हैं। फिल्म जगत में उन्हें बने हुए एक लंबा अरसा हो गया है। उनके अभिनय को देख उनकी फैन फॉलोइंग भी करोड़ो में हो चुकी है।