बॉलीवुड

सिंगर Sonu Nigam ने शेयर की Priyanka Chopra के पिता का पुराना वीडियो, गाना गाते हुए आए नज़र

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ( Sonu Nigam ) ने की प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) के पिता की पुरानी वीडियो वीडियो में स्टेज मस्ती से गाना गाते हुए दिखाई दिए दिवंगत डॉ.अशोक चोपड़ा ( Dr.Ashok Chopra )
2 min read
singer sonu nigam shared priyanka chopra father's throwback video
singer sonu nigam shared priyanka chopra father's throwback video

नई दिल्ली। देशभर में 17 मई तक लॉकडाउन जारी है। ऐसे में घरों में बैठे लोग इस समय का सदुपयोग करते हुए अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को खूब एंटरटेन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही घर बैठे सभी कलाकार अपने पुराने दिनों को भी याद करते हुए नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों सभी सेलेब्स अपने पुराने दिनों को याद कर थ्रोबैक तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस बीच देश से दूर बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ( Singer Sonu Nigam ) भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हो गए हैं। इस बीच उन्होंने एक वीडियो पोस्ट की है। जिससे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

लॉकडाउन की वजह से दुबई में फंसे सोनू निगम वैसे अक्सर तो अपनी पुरानी स्टेज शोज़ ( Throwback Stage Videos ) की वीडियो ही अपलोड करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन इस बार जो वीडियो उन्होंने पोस्ट की है। उसमें सोनू नहीं बल्कि कोई शख्स नज़र आ रहा है। जी हां, इस वीडियो को अगर आप ध्यान से देखें तो जो शख्स गाना गा रहा है वह कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) के पिता हैं। प्रियंका के पिता डॉ.अशोक चोपड़ा ( Ashok Chopra ) जबरदस्त स्टेज पर परफॉर्मेंस करते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए सोनू निगम ने कैप्शन में लिखा - 'सावन के महीने' में गाना, स्वर्गीय डॉ अशोक चोपड़ा जी द्वारा। मेरे 16वें जन्मदिन पर उसी कार्यक्रम में अशोक चोपड़ा ने एक यादगार परफॉर्मेंस दी थी। उस वक्त 7 वर्षीय प्रियंका चोपड़ा अपनी मां के साथ स्टेज के पीछे मौजूद थीं। संगीत के गुण उन्हें अपने पिता से मिले हैं आप देख सकते हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।'

वीडियो में दिवंगत अशोक चोपड़ा गाने को काफी एंजॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चेहरे पर स्माइल लिए वह अपने सामने बैठी ऑडियंस का मनोरंजन करती हुए नज़र आ रहे हैं। बता दें 2013 में प्रियंका के पिता का देहांत ( Priyanka Father Death ) हो गया था। आज जिस मुकाम पर प्रियंका खड़ी हैं। उसका पूरा श्रेय वह अपने पिता को देती हैं। पिता के दिल के बेहद करीब थी प्रियंका। पिता के लिए उनका प्यार उनकी कलाई पर बने टैटू से साफ झलकता है।

Published on:
10 May 2020 10:01 am
Also Read
View All
दो एपिसोड में शो बंद होने के सवाल पर शेखर सुमन ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब, बोले- जब तक जनता मेरे साथ, कभी बंद नहीं हो सकता

पति सूरज नांबियार से अलग होने के बाद अध्यात्म की राह पर मौनी रॉय, धोखे और हीलिंग पर कही बड़ी बात

अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपनी हेल्थ पर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- धीरे-धीरे जिंदगी में लौट रही हूं

आर्य बब्बर ने प्रतीक और अपने परिवार के झगड़ों पर उतारा गुस्सा, स्मिता पाटिल के लिए भी कही बड़ी बात

एक रात खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे आर्य बब्बर, डिप्रेशन पर अब किया खुलासा, कॉमेडी के जरिए लोगों को दे रहे जीने की उम्मीद