बॉलीवुड

संजय दत्त से शक्ति कपूर समेत बॉलीवुड के इन स्टार्स की एक गलती ने खत्म कर दिया उनका करियर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सेलेब्स ऐसे हैं। जिन्होंने अपनी एक गलती के चलते अपना करियर तबाह कर दिया। किसी पर रेप तो किसी को ड्रग्स रखने जैसे कई गंभीर आरोप लगे। स्टार्स की एक गलती ने उनकी छवि से लेकर उनका फिल्मी करियर एक झटके में सड़क पर ला दिया।  

4 min read
Bollywood stars one mistake ruined their career

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत अपनी चमक दमक के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड स्टार्स बड़े पर्दे पर कुछ और असल जिंदगी में कुछ और होते हैं। कई सेलेब्स ऐसे हैं जिनका फिल्मी करियर बहुत छोटा रहा, जिसकी वजह वो खुद ही थे। सेलेब्स का कंट्रोवर्सी से भी पुराना नाता होता है। जिससे उनकी छवि काफी खराब होती है। बॉलीवुड में भी ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अपनी हरकतों से अपना करियर खुद ही खत्म कर दिया।

संजय दत्त

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने बचपन से ही अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखें हैं। महज 12 साल की उम्र में ही संजय दत्त को नशे की आदत लग गई थी। जिसकी वजह से उन्हें काफी समय तक रीहैब सेंटर में भी रहना पड़ा था। संजय दत्त का करियर तब तबाह होने लगा जब 1993 में मुंबई ब्लास्ट में उनका नाम सामने आया। साथ ही संजय दत्त का नाम अंडरवर्ल्ड संग भी जोड़ा गया। इन आरोपों से संजय दत्त की छवि पूरी तरह से बिगड़ गई। साल 1992 में संजय दत्त ने दुबई में रहने वाले कय्यूम पिस्तौल लेने की बात को ख़ुद क़ुबूल किया था, जिसके बाद अभिनेता को टाडा अदालत ने आर्म्स एक्ट के तरह दोषी करार किया गया था।

शाइनी आहूजा

फिल्म गैंगस्टार से एक्टर शाइनी आहूजा रातोंरात स्टार बन गए थे, लेकिन एक गलती ने उनके पूरे करियर को तबाह कर दिया। साल 2009 में शाइनी पर अपनी ही नौकरानी का बलात्कार करने का आरोप लगा था। जिसमें दोषी पाते हुए शाइनी को 7 साल की सजा हुई थी। जेल से रिहा होने के बाद इंडस्ट्री से उन्हें कोई काम नहीं मिला।

मंदाकिनी

फिल्म राम तेरी गंगा मैली से लोगों के दिलों में बसने वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी कि फिल्मी करियर भी जल्द खत्म हो गया। 1994 में एक्ट्रेस को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम संग एक स्टेडियम में मैच देखते हुए देखा गया था। जब दाऊद संग मंदाकिनी की तस्वीर सामने आई तो सभी चौंक गए। इस तस्वीर के सामने आते ही मंदाकिनी का करियर भी हमेशा के लिए खत्म हो गया।

शक्ति कपूर

विलेन के रूप में बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाले एक्टर शक्ति कपूर का नाम भी इस लिस्ट शुमार है। शक्ति कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में शक्ति कपूर महिला पत्रकार से बदतमीजी करते हुए नज़र आए थे। ये एक स्टिंग ऑपरेशन था। जिसमें शक्ति कपूर पकड़े गए थे। इसके बाद शक्ति कपूर को बॉलीवुड में बैन कर दिया गया था।

विवके ओबेरॉय

बॉलीवुड में एक्टर विवेक ओबेरॉय ने शानदार ढंग से एंट्री की थी। विवेक ने एक्टर सलमान खान से पंगा लेकर अपनी करियर को खुद ही तबाह कर लिया। एक वक्त था जब एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सलमान को डेट कर रही थीं। ये बात जानते हुए भी विवेक ऐश्वर्या संग रिलेशनशिप में आ गए। जोश जोश में विवेक ने सलमान के लिए कई बातें मीडिया में कह दीं। वहीं जब ऐश्वर्या संग उनका ब्रेकअप हुआ तो विवेक को अपनी गलती का एहसास हुआ, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। विवेक का फिल्मी करियर शुरू होते ही खत्म हो गया था।

फरदीन खान

एक्टर फरदीन खान लड़कियों के बीच चॉकलेट बॉय के नाम से काफी मशहूर थे। उनकी स्माइल पर कई लड़कियां फिदा थीं। किसी को उम्मीद नहीं थी कि फरदीन खान फिल्मी करियर इतना छोटा होगा। फरदीन खान को कोकेन की बुरी लत लग चुकी थी। कोकेन रखने की चलते उन्हें दोषी भी पाया गया था। जिसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्‍यूरो ने उन्हें गिरफ़्तार कर लिया था। जिसके बाद फरदीन का फिल्मी करियर चौपट हो गया।

मनीषा कोइराला

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला अपने जमाने की सबसे खूबसूरत और बेहतरीना अभिनेत्रियों में से एक थी। नशे की लत की वजह से एक्ट्रेस का करियर खत्म हो गया था। कुछ बाद उन्हें कैंसर भी हो गया था। कैंसर पर जीत पाकर मनीषा कोइराला ने सारे नशे करना छोड़ दिए थे।

अभिजीत भट्टाचार्या

बॉलीवुड के मशूहर गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने इंटरव्यू में शाहरुख और सलमान खान के खिलाफ बोला था। जिसके बाद उनका करियर खत्म हो गया था। इंडस्ट्री में उनको काम मिलना बंद हो गया था।

अमन वर्मा

टीवी और बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से अपना नाम बनाने वाले एक्टर अमन वर्मा को लोग काफी पसंद करते थे। साल 2005 में एक्टर पर जब कास्टिंग काउच करते हुए पकड़े गए थे। तब उनका करियर एक झटके में खत्म हो गया था।

Published on:
10 Sept 2021 04:54 pm
Also Read
View All