नई दिल्ली। एक्टर शक्ति कपूर 600 से भी ज्यादा बॉलीवुड फिल्में कर चुके हैं। जिसमें से अधिकतर फिल्मों में उन्होंने विलेन की ही भूमिका निभाई है। 80 से ज्यादा फिल्मों में तो शक्ति कपूर रेप सीन करते हुए ही दिखाई दिए हैं। यही वजह थी कि इंडस्ट्री में शक्ति कपूर विलेन के रूप में फेमस हो गए थे। बताया जाता है कि एक बार शक्ति कपूर की मां उनकी फिल्म देखने गई थी। फिल्म में उन्हें रेप सीन में देखकर वो इतना गुस्सा हो गई थीं कि वो बीच में ही फिल्म छोड़कर सिनेमा हॉल से बाहर आ गईं और उन्हें जमकर डांटने लगी।