बॉलीवुड

कैंसर के कारण इन सुपरस्टार्स की हुईं दर्दनाक मौत

बॉलीवुड स्टार्स की जिंदगी को हमेशा हमने चमचमाते हुए अंदाज में ही देखा है। बड़े पर्दे से लेकर उनकी असल जिंदगी में भी हमेशा उन्हें स्टाइलिश और लग्जरी अंदाज में ही देखा जाता है। लेकिन असल जिंदगी में इन स्टार्स की जिंदगी बड़े पर्दे से बिल्कुल अलग होती है। आज आप उन स्टार्स के बारें में जानेगें जिन्होंने अपनी खूबसूरत अदाकारी के चलते खूब नाम तो कमाया लेकिन, उनके जीवन का अंत बहुत ही दर्दनाक हुआ।

4 min read
Apr 05, 2021
Bollywood Superstars Who Died From Cancer

नई दिल्ली। बड़े पर्दे पर हमेशा से सितारों को हंसते हुए और मुस्कुराते हुए देखा गया है। सेलेब्स को हमेशा से बड़े ही खूबसूरती से खुद की जिंदगी को जीते हुए देखा गया है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि कभी-कभी इन सेलेबस का अंत बहुत ही बुरा होता है। आज हम आपको हिंदी सिनेमा जगत के कुछ ऐसे ही जाने-माने सितारों के बारें में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने गंभीर बीमारी के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया।

फिरोज खान

हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज सुपरस्टार फिरोज खान अपने दमदार और स्टाइलिश अंदाज के लिए जाने जाते हैं। जब भी कोई फिरोज खान का नाम लेता है तो आज दिल और दिमाग में हैट और सिगार लिए उनकी छवि सामने आ जाती है। फिरोज खान एक खूबसूरत एक्टर ही नहीं बल्कि एक शानदार फिल्म निर्माता भी थे। उन्होंने बॉलीवुड में अपने काम से खूब योगदान दिया है। लेकिन फिरोज खान को तब सबसे बड़ा झटका लगा। जब उन्हें कैंसर की बीमारी ने घेर लिया था। कैंसर की बीमारी के चलते फिरोज खान का 26 अप्रैल को निधन हो गया था।

नूतन

नूतन हिंदी सिनेमा जगत की एक ऐसी अभिनेत्री है। जो जब भी बड़े पर्दे पर आती थीं। तो उनके शर्मीले अदांज के सामने ही लोग अपना दिल खो बैठते थे। नूतन एक्ट्रेस से पहले मिस इंडिया का ताज अपने सिर सजा चुकी थीं। यही नहीं सुपरहिट फिल्मों में अपनी खूबसूरत अदाकारी के लिए नूतन को एक बार नहीं बल्कि छह बार फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाज़ा गया था। एक्ट्रेस को भी 1991 में कैंसर हो गया था। जिसके कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस का अंत हो गया था। आपको बतातें चलें कि नूतन की बहन तनुजा है। जो खुद भी फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर नाम है।

मधुबाला

मधुबाला की खूबसूरती का जिक्र आज सालों बाद याद भी किया जाता है। वैसे आपको बता दें कि मधुबाला का नाम मुमताज था। लेकिन फिल्म फिल्म बसंत में एक्ट्रेस की एक्टिंग देख देविका रानी इतनी इम्प्रेस हुईं थीं कि उन्होंने एक्ट्रेस का नाम मुमताज से बदलकर मधुबाला रख दिया था। मधुबाला काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। लेकिन बावजूद इसके वह शूटिंग करती रही। बताया जाता है कि मधुबाला के दिल में छेद था। यह बात उन्हें साल 1950 में पता चली थी। करीबन 9 सालों तक मधुबाला बिस्तर पर लेटीं रही और साल 1969 में एक्ट्रेस ने बिस्तर पर ही अपनी अंतिम सांस ली।

नरगिस

फिल्म 'मदर इंडिया' से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी वाहवाही लूटने वाली एक्ट्रेस नरगिस आज भी अपनी अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। नरगिस ने बेहद ही छोटी उम्र से एक्टिंग करियर की शुरूआत कर दी थी। वैसे तो फिल्म तमन्ना एक्ट्रेस की पहली फिल्म थी, लेकिन फिल्म मदर इंडिया ने उन्हें खूब सम्मान दिलाया। वहीं बॉलीवुड में अपना नाम बना चुकी नरगिस भी गंभीर बीमारी का शिकार हो गई थीं। 3 मई 1981 में कैंसर के चलते नरगिस का देहांत हो गया।

मीना कुमारी

मीना कुमारी फिल्म इंडस्ट्री में ट्रेजेडी क्वीन के नाम से जानी जाती थीं। मीना कुमारी हिंदी सिनेमा जगत की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने महज 40 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। बताया जाता है कि एक्ट्रेस की मौत लिवर सिरोसिस नामक बीमारी के कारण हुईं थीं।

स्मिता पाटिल

अपनी खूबसूरत हंसी से सबका दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेस स्मिता पाटिल उन बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। जिन्होंने अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था। जितना खूबसूरत स्मिता पाटिल का फिल्मी करियर था। उतनी ही दुखद उनकी लव स्टोरी भी थी। स्मिता पाटिल ने राज बब्बर से शादी की थी। जो कि पहले से ही शादीशुदा थे। स्मिता के लिए राज बब्बर ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था। बताया जाता है कि मानसिक तौर पर स्मिता काफी परेशान थी। जिसके बाद जब स्मिता प्रेग्नेंट हुईं। तब बच्चे के जन्म के कुछ दिनों बाद ही उनका देहांत हो गया। प्रतीक बब्बर राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे हैं।

राजेश खन्ना

हिंदी सिनेमा जगत के दिगग्ज सुपरस्टार राजेश खन्ना बेशक आज दुनिया में ना हो, लेकिन उनका अंदाज आज भी हर दिल में बसता है। दुश्मन, सच्चा झूठा, कटी पतंग, दो रास्ते, नमक ***** और रोटी जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग से एक अलग छाप छोड़ दी थी। लेकिन कुछ समय बाद कैंसर की बीमारी ने राजेश खन्ना को जकड़ लिया था। इस बात की जानकारी सबसे पहले मुमताज ने दी थी। कैंसर की बीमारी से 12 जुलाई 2012 को एक्टर राजेश खन्ना का देहांत हो गया था।

Published on:
05 Apr 2021 04:26 pm
Also Read
View All