बॉलीवुड

पर्ल वी पुरी से पहले इन 5 सेलेब्स पर भी लग चुका है रेप का आरोप

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी रेप के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं। फिलहाल अभिनेता को बेल मिल गई है। पर्ल से पहले बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी रेप के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं।
3 min read
• •
Updated: 5 Jun 2021, 7:15 PM IST
Bollywood These Actors Who Arrested On Rape Case
Bollywood These Actors Who Arrested On Rape Case

नई दिल्ली। ऐसा लगता है बॉलीवुड और टीवी स्टार्स को किसी की नज़र लग चुकी है। एक बाद एक इंडस्ट्री से बुरी खबरें सामने आ रही हैं। कुछ देर पहले ही टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्टर पर छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। जिसकी वजह से उनकी बेल भी नहीं हो पाई है। पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी के बाद से टीवी इंडस्ट्री सन्न हो चुकी है। लेकिन आपको बता दें इससे पहले भी कई स्टार्स पर रेप करने का आरोप लग चुका है। जिसमें कई जाने-माने नाम भी शामिल हैं।

अमन वर्मा

बड़े पर्दे और छोटे पर्दे के मशूहर एक्टर अमन वर्मा एक कास्टिंग काउट स्टिंग ऑपरेशन में पकड़े गए थे। अमन करियर में आगे बढ़ाने के लिए लड़की से सेक्सुअल फेवर मांग रहे थे। इस वीडियो को 2005 में टीवी न्यूज़ चैनल पर दिखाया भी गया था।

आदित्य पंचोली

आदित्य पंचोली का विवादों से पुराना ही नाता है। आदित्य पंचोली पर 15 साल की लड़की का बलात्कार करने का आरोप लगा था। दरअसल, पीड़िता आदित्य की एक्स गर्लफ्रेंड पूजा बेदी के घर में काम करती थी। रेप का आरोप लगने के बाद पूजा बेदी ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया था।

इंदर कुमार

सलमान खान संग काम कर चुके एक्टर इंदर कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इंदर पर 23 साल की महिला का रेप करने का आरोप लगा था। जिसके बाद तुरंत पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। एक्टर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 324 और 506 के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था।

शाइनी आहूजा

शाइनी आहूजा पर उनकी 20 साल की नौकरानी का रेप करने का आरोप लगा था। नौकरानी ने अपनी शिकायत में कहा था शाइनी ने उनका रेप करने के बाद उन्हें करीबन 2 घंटे तक एक कमरे में भी बंद कर दिया था। साथ ही धमकी भी दी थी कि अगर वो किसी को बताती हैं तो वह उन्हें जान से मार देंगी। रेप के आरोप में शाइनी को 7 साल की सजा हुई थी। साथ ही उनका फिल्मी करियर भी पूरी तरह से बर्बाद हो गया था।

राज कुमार संतोषी

बॉलीवुड मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता राज कुमार संतोषी पर ममता कुलकर्णी ने 'चाइना गेट' के सेट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

Published on: