नई दिल्ली। मशहूर एक्टर आदित्य पंचोली ( Aditya Pancholi Birthday ) 4 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। बेशक वह इंडस्ट्री में मुख्य कलाकार के रूप में नाम नहीं बना पाए हों, लेकिन उन्होंने सहायक कलाकार और विलेन के रोल में अपनी छाप छोड़ दी है। आदित्य पंचोली ( Aditya Pancholi Filmy Career ) अपने फिल्मी करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों रहते हैं। फिर चाहे पड़ोसी संग मारपीट करना, डीजे बाउंसर पर हमला करना हो या फिर महिलाओं संग दुष्कर्म जैसे मामले हों।