बॉलीवुड

बॉलीवुड के ये 11 कपल्स सालों से हैं साथ,अमिताभ-जया से शाहरुख-गौरी तक हैं आइडल कपल

Bollywood These Couples Are Perfect Examples Of Loveलीवुड में कई कपल ऐसे हैं जिन्हें साथ में देखना लोग काफी पसंद करते थे। साथ ही बी-टाउन के फेवरेट कपल्स में से एक भी हैं। जानिए बॉलीवुड की उन जोड़ियों के बारें में जो प्यार की सच्ची मिसाल।  

4 min read
Bollywood These Couples Are Perfect Examples Of Love

नई दिल्ली। बीते जमाने की कई जोड़ियां आज भी पॉपुलर हैं। आज भी इन जोड़ियों की मोहब्बत की मिसाल दी जाती है। दिलीप कुमार-सायरा बानो, अमिताभ बच्चन-जया बच्चन, शाहरुख खान-गौरी खान जैसी कई बड़ी हस्तियों के नाम इस लिस्ट में शुमार है। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसे ही जोड़ों के बारें में बताने जा रहे हैं। जो सालों बाद भी एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं। हर मुश्किल में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं।

धर्मेंद्र-हेमा मालिनी

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र खूबसूरत अभिनेत्री हेमा मालिनी को अपना दिल दे बैठे थे। हेमा को पाने के लिए धर्मेंद्र ने सारी हदें पार कर ली थी। 1980 में उन्होंने हेमा मालिनी संग मुस्लिम धर्म अपनाकर शादी कर ली थी। आज दोनों की शादी को 41 पूरे हो गए हैं। दोनों का साथ आज भी बरकरार है।

जितेंद्र-शोभा

जितेंद्र ने 1974 में शोभा से से शादी की थी। शोभा एक एयर होस्टेस थीं। जितेंद्र और शोभा की शादी को 47 साल पूरे हो चले हैं। वैसे आपको बता दें जितेंद्र भी एक्ट्रेस हेमा मालिनी को अपना दिल दे बैठे थे। लेकिन धर्मेंद्र ने बीच में आकर उनका पत्ता काट डाला।

शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम सिन्हा ने साल 1980 से में शादी की थी। दोनों की शादी को 41 साल हो गए हैं और आज भी दोनों की गृहस्थी काफी अच्छे से चल रही है।

अमिताभ बच्चन-जया बच्चन

एक्ट्रेस जया बच्चन को देखते ही अमिताभ बच्चन ने उनसे शादी का मन बना लिया था। जया बच्चन ने अपनी पहली फिल्म गुड्डी के बाद ही अमिताभ बच्चन से शादी कर ली थी। साल 1973 में अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन से शादी की थी। दोनों की शादी को 48 साल पूरे हो चुके हैं।

शाहरुख खान-गौरी खान

सुपरस्टार बनने से पहले ही शाहरुख खान अपना लाइफ पार्टनर ढूंढ चुके थे। गौरी खान को पाने के लिए शाहरुख ने खूब पापड़ बेले। साल 1991 में उन्होंने गौरी संग शादी कर ली। आज शाहरुख और गौरी की शादी को लगभग 30 साल हो गए हैं। आज भी ये जोड़ी बी-टाउन की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक है।

जैकी श्रॉफ-आयशा श्रॉफ

साल 1987 में जैकी श्रॉफ ने आयशा श्रॉफ से शादी की थी। तभी से दोनों साथ में है। जैकी और आयशा की शादी को लगभग 34 साल पूरे हो चुके हैं। जैकी श्रॉफ की पत्नी मीडिया से दूर रहना ही पसंद करती हैं।

अनिल कपूर-सुनीता


अभिनेता अनिल कपूर ने सुनीता से 1984 में शादी रचाई थी। सुनीता एक मॉडल थी। दोनों की शादी को 37 साल हो गए हैं।

अजय देवगन- काजोल

अभिनेता अजय देवगन और काजोल की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। काजोल और अजय देवगन ने गुपचुप तरीके से साल 1999 में शादी की थी। दोनों की शादी को 22 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी दोनों का हाथ थामे नज़र आते हैं।

अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना

अभिनेता अक्षय कुमार के अफेयर्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। उन्होंने 2001 में एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना संग शादी की। आज अक्षय कुमार ट्विंकल संग अपने रिश्ते को बखूबी निभा रहे हैं। दोनों की शादी को 21 साल पूरे हो चुके हैं।

जावेद अख्तर-शबाना आजमी

साल 1984 में जावेद-अख्तर ने शबाना आजमी से शादी की थी। दोनों की शादी को 37 साल पूरे हो चुके हैं।

अनुपम खेर-किरण खेर

अनुपम खेर और किरण खेर का साथ 36 साल पुराना है। दोनों ने 1985 में शादी की थी।

Published on:
03 Aug 2021 01:00 pm
Also Read
View All