बॉलीवुड

इतनी सुंदर बीबी… शादी के ‘अनसीन वीडियो’ देखें, बॉलीवुड के इस खूंखार विलेन की

BTS Video: बॉलीवुड का एक ऐसा विलेन जो किसी हीरो से कम नहीं लगता था, जिसकी रेखा भी दीवानी थीं! लेकिन क्या आप जानते हैं इस खतरनाक खलनायक की शादी किससे हुई। इनकी पत्नी कितनी सुंदर हैं? चलिए आपको सबकुछ बताते हैं।
2 min read
Oct 11, 2025
kiran kumar
बॉलीवुड अभिनेता किरण कुमार (सोर्स: एक्टर इंस्टाग्राम)

Kiran Kumar BTS Video: वैसे तो बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक खलनायक हुए, लेकिन ऐसा बहुत कम बार हुआ, जब किसी विलेन की दीवानी एक फेमस एक्ट्रेस हो जाए। जी हां हम बात कर रहे हैं, किरण कुमार की। जिनका असली नाम दीपक धर है। जिन पर रेखा एक समय अपना प्यार लुटाती थीं। उस दौरान दोनों के अफेयर के चर्चे भी खूब थे। दोनों एक-दूसरे के साथ समय भी बिताते थे। लेकिन जब बात रिश्ते पर आई तो किरण के पिता ने इंकार कर दिया। वजह बनी रेखा का पुराना पास्ट यानी की अफेयर। ऐसे में दोनों के रास्ते फिर अलग हो गए किरण कुमार की शादी एक खूबसूरत मॉडल-एक्ट्रेस के साथ हो गई।

कौन है ये खूबसूरत मॉडल?

किरण कुमार की जिस खूबसूरत गुजराती मॉडल-एक्ट्रेस के साथ शादी हुई है, उनका नाम है- सुषमा वर्मा। दोनों आज भी बड़े प्यार से एक ही छत के नीचे रहते हैं। कपल के दो बच्चे भी हैं- एक का नाम शौर्य कुमार और दूसरे का नाम विकास कुमार है।

देखें शादी का वीडियो-

आप सब ने किरण कुमार को फिल्मों में तो बहुत देखा होगा। लेकिन ये वाला वीडियो शायद ही देखा होगा! जी हां, ये क्लिप फोटोज किरण कुमार और सुषमा वर्मा की शादी के समय का है। दोनों बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं।

किरण कुमार का फिल्मी सफर

आपको पता है? किरण कुमार कभी विलेन बनना ही नहीं चाहते थे। उनकी दिली तमन्ना थी कि वह एक आइकोनिक हीरो बने। लेकिन किस्मत उन्हें कहीं और ले गई। साल 1988 की सुपरहिट फिल्म तेजाब में ‘लोटिया पठान' का किरदार निभाकर उन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद किरण ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 100 से ज्यादा फिल्में की और खूब नाम कमाया। बॉलीवुड के अलावा एक्टर ने गुजराती और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है।

बता दें उनके पिता जीवन जो बॉलीवुड के मशहूर खलनायकों में से एक थे।

Updated on:
11 Oct 2025 02:54 pm
Published on:
11 Oct 2025 02:54 pm