बॉलीवुड

श्रीदेवी से हुई अनबन को भुला पिता बोनी की मदद के लिए दुबई पहुंचे अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर, बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे हैं।

2 min read
Feb 27, 2018
Arjun kapoor and Boney Kapoor

श्रीदेवी की मौत की अभी दुबई में जांच पड़ताल चल रही है। बोनी कपूर से दुबई पुलिस पूछताछ कर रही है। बता दें कि श्रीदेवी की मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि शराब के नशे में बाथटब में डूबने से हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस बोनी कपूर से पूछताछ करने में जुटी है। वहीं अर्जुन कपूर सारे गिले शिकवे भुला अपने पिता बोनी कपूर की मदद के लिए दुबई पहुंच गए हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर, बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे हैं। श्रीदेवी से शादी करने को लेकर अर्जुन कपूर उनसे नाराज चल रहे थे लेकिन जैसे ही उन्हें श्रीदेवी की मौत की खबर मिली तो वे अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर बहन जाह्नवी के पास आ गए थे। बता दें कि अभी तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई नहीं आ पाया है। दुबई पुलिस जांच में जुटी है कि कि श्रीदेवी की मौत ज्यादा ड्रिंक करने की वजह से हुई या उनकी मौत के पीछे कोई साजिश है। पुलिस सच्चाई का पता लगाने की कोशिश में जुटी है। फॉरेंसिक जांच के बाद मामला प्रोसेक्यूशन को सौंपा गया है जिसकी वजह से दुबई में बोनी कपूर से पूछताछ की जा रही है। शक की सुई बोनी कपूर पर घूम रही है इसलिए उन्हें वहां रोक लिया गया है।

बोनी की मदद को दुबई पहुंचे अर्जुन कपूर:
अर्जुन कपूर अपने पिता की मदद के लिए दुबई के लिए निकल चुके हैं। आज सुबह ही अर्जुन कपूर ने फ्लाइट ली है। जबकि परिवार वाले अनिल कपूर के घर पर श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

जानें बेटियों जाह्नवी और खुशी के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गई श्रीदेवी

इस वजह से पिता से खफा थे अर्जुन कपूर:

अर्जुन कपूर की मां यानी मोना कपूर को बोनी ने तलाक दे दिया था और श्रीदेवी से शादी कर ली थी। इस वजह से अर्जुन अपने पिता बोनी से खफा थे। हालांकि उनका एक दूसरे के साथ मिलना जुलना लगा रहता था। लेकिन बोनी फिर भी अर्जुन को बहुत प्यार करते थे। जब भी अर्जुन को बोनी की मदद की जरुरत पड़ती वे हाजिर रहते।

ये भी पढ़ें

रैली निकालकर प्रदेश सरकार के तीन वर्षों पर जताया आक्रोश
Updated on:
27 Feb 2018 03:11 pm
Published on:
27 Feb 2018 02:48 pm
Also Read
View All