बॉलीवुड

किताबों ने बदल दी इन बॉलीवुड स्टार्स की लाइफ, जानिए कैसे

'इश्माएल' को पढ़कर अभिनेता अली फजल को महसूस हुआ कि मानव प्रजातियां कितनी महत्वहीन हैं
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2018, 7:42 PM IST
Ali Fazal and Richa
Ali Fazal and Richa

अगर डेनियल क्वीन की किताब 'इश्माएल' को पढ़कर अभिनेता अली फजल को महसूस हुआ कि मानव प्रजातियां कितनी महत्वहीन हैं, तो वहीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ अ योगी' पसंद करती हैं। विश्व पुस्तक दिवस के मौके पर इन सितारों ने पुस्तकों के बारे में बात की है कि कैसे इन पुस्तकों ने जीवन के प्रति उनका नजरिया बदल दिया।

विश्व पुस्तक दिवस दुनियाभर के लिए किताबों और पढऩे का एक उत्सव है। इस मौके पर सितारों ने अपनी पसंदीदा किताबों के बार में बात की :

अली फैजल :

डेनियल क्वीन की 'इश्माएल। यह किताब गोरिल्ला और एक आदमी के बीच बातचीत पर आधारित है और इसे समझने के लिए इसे पढ़ा जाना चाहिए। इसने मुझे एहसास कराया कि मानव प्रजातियां कितनी महत्वहीन हैं। यह हर चीज के बारे में बात करती है, फिर भी किसी चीज के बारे में बात नहीं करती। खालीपन और पूर्णता और फिर उनका सह-अस्तित्व।'

ऋचा चड्ढा :

मैंने जीवन के नाजुक समय में 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ अ योगी' पढ़ी। मेरे पिता ने मुझे इसके बारे में बताया। मैंने विश्वास पर आधारित एक अध्याय पढ़ा और मुझे अंदर से कुछ सकारात्मक महसूस हुआ। मैंने इसकी कई प्रतियां अपने दोस्तों को उपहार में दी। मैं साल में कई बार इसका उल्लेख करती हूं।

पंकज त्रिपाठी :

मुझे श्रीलाल शुक्ला लिखित किताब 'राग दरबारी' ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। मेरे व्यक्तित्व का वह पहलू जो हंसमुख व मजाकिया है, इस किताब को पढऩे के बाद तेजी से विकसित हुआ। कई किताबें और भी हैं। किताब की यही खूबसरती होती है कि हर किताब आपको कुछ न कुछ सिखाती है।

सुमित व्यास :

जॉर्ज ओरवेल की 'एनिमल फॉर्म' ने दुनिया को देखने का मेरा नजरिया बदला और हारुकी मुराकामी की 'व्हाट आई टॉक अबाउट व्हेन आई टॉक अबाउट रनिंग' ने मेरे कहानी कहने के तरीके को आकार दिया।

अरुणोदय सिंह :

मेरे अध्यापक जॉन चोट द्वारा दी गई किताब ने जीवन के प्रति मेरे नजरिए को बदल दिया। यह कोलेमन बार्क्स द्वारा अनुवादित जलालुद्दीन रूमी की कविताओं का संकलन था।

Published on:
Also Read
View All
‘पूरी रात रोता, बाथरूम में छुपता था’, राखी सावंत के थप्पड़ मारने के बाद बुरा हो गया था अभिषेक अवस्थी का हाल, 15 साल बाद खोले राज

‘मुझे नहीं लगता उसने एक्टिंग की, भगवान ने उसके जरिए अभिनय किया’, सीता के रोल पर साईं पल्लवी के दादा का रिएक्शन वायरल

‘क्या यह बीमार था, इसे क्यों काटा?…’ मुंबई में पेड़ काटने पर सोनी राजदान ने निकाली भड़ास तो पूजा रूपारेल रोती हुईं आई नजर

रणबीर कपूर संग ‘असमान शादी’ की अटकलों पर भड़कीं आलिया भट्ट, ट्रोल्स को दिया जवाब, बोलीं- ऐसी धारणा आपत्तिजनक है

Kalli Kheti Review: ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म थोड़ी हटकर है, जैकी श्रॉफ साबित हुए ‘तुरुप का इक्का’