बॉलीवुड

Alia Bhatt की एक्टिंग के आगे नहीं टिक पाए Ranbir Kapoor! सोशल मीडिया पर ऐसा है ‘Brahmastra’ का पहला रिव्यू

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) को लेकर लोग काफी समय से वेट कर रहे हैं, जो आज खत्म हो गया। फिल्म कल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका रिलीज से पहले ही पहला रिव्यू भी सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2022, 12:10 PM IST
Alia Bhatt की एक्टिंग के आगे फीके पड़े Ranbir Kapoor
Alia Bhatt की एक्टिंग के आगे फीके पड़े Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। फिल्म की लाखों में एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग इस फिल्म को देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं। फैंस का इंतजार आज खत्म होने को है। ये फिल्म देश भर के सिनेमाघरों में कल यानी 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है, जिसको हिंदी भाषा समेत कई और भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में आलिया-रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी राय और नागार्जुन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

साथ ही फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का भी कैमियो है, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। साथ ही काफी सारे ऐसे लोग हैं जो फिल्म के रिव्यू आने का वेट कर रहे हैं। रणबीर की इससे पहले एक फिल्म 'शमशेरा' पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हो चुकी है, जिसके बाद फैंस और मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

ऐसे में अगर इस फिल्म को लेकर बेकार रिव्यू सामने आते हैं तो इसका सीधा असर रणबीर के करियर पर पड़ सकता है। वहीं फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका पहला रिव्यू सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है, जिसके बारे हम आपको बताने जा रहे हैं। फिल्म के फिल्म के ट्रेलर के साथ-साथ फिल्म के ग्राफिक्स को काफी पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: विवादित ट्वीट के मामले में KRK को मिली राहत, इन दिन जेल से आ सकते हैं बाहर


फिल्म साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म में सभी का अभिनय काफी अच्छा देखने वाला हो सकता है, लेकिन ऐसा माना जा सकता है कि आलिया के सामने रणबीर एक्टिंग में फिके पड़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल, फिल्म के रिलीज से पहले भी इसका रिव्यू सामने आया है, जिसको इंडस्ट्री के ही एक नामी शख्स ओवरसीज सेंसर बोर्ड मेंबर उमैर संधू ने किया है।

उनके मुताबिक फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरने वाली है। इसके बाद वो फिल्म को लेकर लोग सोशल मीडिया पर भी अपनी राय सामने रख रहे हैं। जहां उमैर संधू ने फिल्म का रिव्यू करते हुए इसको 2.5 स्टार दिए, वहीं कुछ लोग इसको काफी अच्छा भी बता रहे हैं।


उमैर संधू ने फिल्म को लेकर अपना रिव्यू रखते हुए लिखा था कि 'रणबीर कपूर फिल्म में बहुत कंफ्यूज्ड लगे हैं। उन्हें पता ही नहीं है कि क्या हो रहा है? आलिया भट्ट फिल्म में शानदार लगी हैं। मौनी रॉय बहुत खराब लग रही हैं। उनकी बहुत लाउड एक्टिंग हैं। अमिताभ बच्चन पूरी गरिमा में हैं। केवल दुख इस बात का है कि उन्हें कम फुटेज मिली है'।

इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा 'फैंटेसी एडवेंचर फिल्में बॉलीवुड में कम ही होती हैं। आप अयान मुखर्जी को साहसी होने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं, जो एक ऐसे जौनर में गए जो सपने दिखाने वालों ने छुआ भी नहीं था, लेकिन फिल्म का स्क्रीनप्ले और कहानी बिल्कुल औसत है और कभी-कभी बहुत खराब'। उमैर संधू ने आगे लिखा कि 'अक्सर जो चमकता है वो सोना नहीं होता'।

यह भी पढ़ें: PS-1 ट्रेलर लॉन्च पर ट्रोल हुईं Aishwarya Rai Bachchan, यूजर्स बोले- 'कितनी भयानक लग रही हैं ये'

Updated on:
8 Sep 2022, 12:10 PM IST
Published on: