बॉलीवुड

Kiara Advani की ‘इंदु की जवानी’ से सेंसर बोर्ड ने हटाए ये आपत्तिजनक डायलॉग्स और सीन

कियारा आडवाणी ( Kiara Advani ) की 'इंदु की जवानी' ( Indoo Ki Jawani ) 11 दिसंबर को होगी रिलीज सेंसर बोर्ड ने हटवाए कुछ डायलॉग्स और शब्द एक सीन पर आपत्ति जताकर किया गया बदलाव
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2020, 10:11 PM IST
Kiara Advani की 'इंदु की जवानी' से सेंसर बोर्ड ने हटाए ये आपत्तिजनक डायलॉग्स और सीन
Kiara Advani की 'इंदु की जवानी' से सेंसर बोर्ड ने हटाए ये आपत्तिजनक डायलॉग्स और सीन

मुंबई। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ( Kiara Advani ) की अपकमिंग मूवी 'इंदु की जवानी' ( Indoo Ki Jawani Movie ) का ट्रेलर आ चुका है। इसका एक नया गाना भी रिलीज हुआ है जो काफी पसंद किया जा रहा है। अबीर सेनगुप्ता के निर्देशन में बनी इस मूवी के कुछ डायलॉग्स और सीन पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है। कुछ शब्दों और डायलॉग्स को पूरी तरह हटा दिया गया है तो कुछ में मामूली बदलाव किए गए हैं।

'अपने घोड़े को अस्तबल में थोड़ी रखूंगा’
सेंसर बोर्ड ने 'इंदू की जवानी' फिल्म के भद्दे इशारे के साथ बोले गए डायलॉग ‘अपने घोड़े को अस्तबल में थोड़ी रखूंगा’ को हटा दिया है। इसके अलावा 'अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी...लीगल है' तक वाले संवाद को बदलकर ‘अरे मैं बोल रहा हूं न तुझे हम चीटिंग कर सकते हैं’ करवाया है। साथ ही ‘क्राइम अगेंस्ट वुमन जितना तुम्हारे कैपिटल…' वाले संवाद को 'क्राइम अगेंस्ट वुमन आजकल जितना हो रहा है न उसका कोई जवाब नहीं है तुम्हारे पास…टॉलरेंट के नाम पर तो फ्रॉड हो तुम लोग’ कर दिया गया है। फिल्म के उस सीन को हटाया गया है जिसमें एक कलाकार अपनी पेंट में हाथ डालता है। इसे फोन वाले एक सीन से बदला गया है।

कुछ शब्दों को बदलवाया
फिल्म में कुछ आपत्तिजनक शब्द हैं जिनको भी बदलवाया गया है। इनमें से एक शब्द है ह..मी, इसे डिलीट करवाया गया है। संवाद में यूज ह...जादे को बदलकर आतंकवादी और चु...ए को बदलकर 'गधा' करवाया गया है। डायलॉग्स में कई बार बोले गए फ... शब्दा को म्यूट कर दिया गया है।

ये है स्टार कास्ट
कियारा आडवाणी के अलावा आदित्य सील और मल्लिका दुआ इस मूवी में प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'इंदू की जवानी' मूवी 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पिछले दिनों कियारा की फिल्म 'लक्ष्मी' ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार का प्रमुख किरदार था। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्मों में वरुण धवन के साथ 'जुग जुग जियो' शामिल है। इसमें अनिल कपूर और नीतू कपूर के भी प्रमुख किरदार हैं।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा