बॉलीवुड

Bollywood Celebs: इन सुपरस्टार्स को प्यार करने की चुकानी पड़ी भारी कीमत, दांव पर लग गया था करियर

फैंस अपने पसंदीदा सितारों की हर एक एक्टिविटी पर नजरें गड़ाए रखते हैं। फिल्मी करियर के साथ-साथ सेलेब्स के लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें भी हेडलाइंस का हिस्सा बनती हैं। हालांकि, कुछ सितारों को प्यार करने का बड़ा जुर्माना भी भरना पड़ा है। आइए उनके बारे में जानते हैं।

3 min read
Jul 08, 2024

मनोरंजन जगत के सितारे अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। फैंस अपने पसंदीदा सितारों की हर एक एक्टिविटी पर नजरें गड़ाए रखते हैं। फिल्मी करियर के साथ-साथ सेलेब्स के लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें भी हेडलाइंस का हिस्सा बनती हैं। हालांकि, कुछ सितारों को प्यार करने का बड़ा जुर्माना भी भरना पड़ा है। आइए, जानते हैं उन सितारों के बारे में जिनकी लव लाइफ ने उनके करियर को प्रभावित किया।

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच की तकरार आज भी लोगों को याद है। इस विवाद की जड़ ऐश्वर्या राय थीं। साल 1999 में 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान सलमान और ऐश्वर्या के बीच नजदीकियां बढ़ीं। लेकिन जल्द ही उनका ब्रेकअप हो गया और ऐश्वर्या ने सलमान पर मारपीट का आरोप लगाया। इसके बाद ऐश्वर्या की नजदीकियां विवेक ओबेरॉय से बढ़ीं। यह बात सलमान को नागवार गुजरी और नतीजतन विवेक ओबेरॉय के करियर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा।

सूरज पंचोली

सूरज पंचोली को अपने प्यार का बड़ा जुर्माना भरना पड़ा। गर्लफ्रेंड जिया खान की आत्महत्या के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया गया। हालांकि, 10 साल बाद उन पर से आरोप हटा दिए गए, लेकिन इस दौरान उनका करियर बुरी तरह प्रभावित हुआ। सूरज और उनकी मां इस मुद्दे पर बात करते हुए बेहद भावुक हो गए थे।

मोनिका बेदी

मोनिका बेदी का करियर तब ऊंचाइयों पर था, जब उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम से जुड़ा। अबु सलेम के साथ रिश्ते की वजह से मोनिका का फिल्मी करियर खत्म हो गया। उनकी हिट फिल्में 'प्यार इश्क और मोहब्बत' और 'जोड़ी नंबर 1' उनके करियर के आखिरी मुकाम साबित हुईं।

रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती का जीवन भी उनके बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद पूरी तरह बदल गया। सुशांत की मौत के बाद रिया पर कई गंभीर आरोप लगे, जिससे उनका करियर बुरी तरह प्रभावित हुआ। वह धीरे-धीरे फिल्मों और टीवी से गायब हो गईं।

मंदाकिनी

'राम तेरी गंगा मैली' से मशहूर हुई मंदाकिनी का करियर तब डूब गया, जब उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ा। दाऊद के साथ नाम जुड़ने के बाद उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गईं और वह धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं।

Published on:
08 Jul 2024 08:45 am
Also Read
View All

अगली खबर