बॉलीवुड

HC कोर्ट के फैसले के बाद सेलिना जेटली का फूटा दर्द, बोली- मैं तो फौजी की बेटी…

Celina Jaitly Appeals To PM Modi: हाल ही में आए हाईकोर्ट के फैसले के बाद सेलिना जेटली ने अपनी भावनाओं को जाहिर किया और बताया कि परिवार की नौकरी और सेवा के चलते उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

2 min read
Feb 07, 2026
सेलिना जेटली (सोर्स: x @CelinaJaitly के अकाउंट द्वारा)

Celina Jaitly Appeals To PM Modi: पिछले कई महीनों से एक्ट्रेस सेलिना जेटली अपने भाई, रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली के लिए न्याय की आवाज उठाती आ रही हैं। विक्रांत जेटली को 2024 से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हिरासत में रखा गया है और उनकी इस हालात ने सेलिना के परिवार और देश की सेनाओं के सम्मान को गहराई से प्रभावित किया है।

ये भी पढ़ें

Dhurandhar 2 या Toxic? जानें थिएटर में किसका होगा राज!

न्यायिक सहयोग को मजबूत करें

हालिया में, कोर्ट ने विदेश मंत्रालय (MEA) को आदेश दिया कि वे UAE में अपने न्यायिक सहयोग को मजबूत करें और विक्रांत के लिए उचित कानूनी सहायता मुहैया कराएं। बता दें, इस आदेश ने सेलिना के लिए उम्मीद की एक नई दिशा जगा दी है और उन्होंने अब पीएम नरेंद्र मोदी से भी इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है ताकि उनके भाई को जल्द से जल्द भारत वापस लाया जा सके।

बता दें, सेलिना ने इंटरव्यू में परिवार की तीन पीढ़ियों की सैन्य सेवा की विरासत पर गर्व जताया और उन्होंने कहा, "मेरे पिता ने 1971 की जंग लड़ी, मेरे दादा 1962 के युद्ध के दिग्गज हैं। मैं तो केवल फौजी बेटी हूं, लेकिन ये मेरे लिए गर्व की बात है।" साथ ही, उनका ये कहना है कि शायद इस लड़ाई को लड़ना भी उनकी जिम्मेदारी है। सेलिना इंटरव्यू में इमोशनल हो उठीं और उन्होंने अपने भाई के अचानक लापता होने और कानूनी लड़ाई की परेशानी का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने शेयर किया कि उनके भाई खुद अपनी बात नहीं रख सकते और इस वजह से उन्होंने चुप्पी नहीं साधी क्योंकि इससे विक्रांत की परेशानी और बढ़ सकती थी।

महीनों की चिंताओं और संघर्ष के बाद

इतना ही नहीं, विक्रांत और उनकी पत्नी चारुल जेटली ने संयुक्त अरब अमीरात में व्यवसाय शुरू किया था। इस मामले में चारुल की भूमिका अस्पष्ट बनी हुई है। सेलिना ने कहा कि उनकी कानूनी याचिका में चारुल को शामिल नहीं किया गया है, जिससे कई सवाल अब भी जवाब मांगते हैं। दरअसल, कई महीनों की चिंताओं और संघर्ष के बाद, UAE की कानूनी फर्म 'खालिद अलमर्री पार्टनर्स एंड एडवोकेट्स' अब विक्रांत के केस को देख रही है और जल्द ही उनसे मिलकर हिरासत की स्थिति का पता लगाएगी। इस पर सेलिना ने कहा, "ये आदेश स्पष्टता और ऐसे सहयोग को संभव करेगा जो इस लड़ाई को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।"

सेलिना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स में कई बार इस लड़ाई की पीड़ा जताई है। उन्होंने कहा, " विक्रांत मेरा सबसे करीबी परिवार है। जब कोई जवाब नहीं मिला, तब भी मेरा भरोसा कायम रहा कि सही और न्याय मिलने तक मैं पीछे नहीं हटूंगी।" एक्ट्रेस ने इस मामले को केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा भी बताया।

उन्होंने सवाल उठाया कि भारतीय सैनिकों और उनके वेटरन्स का विदेशों में अपहरण भारत की सुरक्षा के लिए कितना बड़ा खतरा बन सकता है। इस कठिन दौर में सेलिना जेटली का दृढ़ संकल्प और भाई से लगाव कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है। उनकी ये अपील है कि भारत सरकार और विदेश मंत्रालय इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाएं और मेजर विक्रांत जेटली को सुरक्षित वापस लाने के लिए प्रयास करें।

Updated on:
07 Feb 2026 12:23 pm
Published on:
07 Feb 2026 11:58 am
Also Read
View All

अगली खबर