बॉलीवुड

‘धूम 3’ में Aamir Khan के बचपन का किरदार निभाने वाला ये बच्चा आज देता है स्मार्टनेस में उनको भी मात

ज्यादातर फिल्मों में बड़े स्टार्स के बचपन का किरदार निभाने वाले बाल कलाकारों को एक वक्स के बाद पहचान पाना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही एक किरदार 'धूम 3' में भी नजर आया था, जिसमें एक बच्चे ने आमिर खान (Aamir Khan) के बचपन का किरदार निभाया था सिद्धार्थ निगम (Sidharth Nigam).
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2022, 12:45 PM IST
'धूम 3' में Aamir Khan के बचपन का किरदार निभाने वाला ये बच्चा आज देता है स्मार्टनेस में उनको भी मात
'धूम 3' में Aamir Khan के बचपन का किरदार निभाने वाला ये बच्चा आज देता है स्मार्टनेस में उनको भी मात

हम पुराने समय की फिल्मों से देखते आ रहे हैं, जहां फिल्मों में बड़े स्टार्स के बचपन का किरदार निभाने वाले बाल कलाकार कोई और होते हैं, जो बड़े होने के बाद आपकी पहचान में नहीं आते. ऐसे में जब उनकी फोटो वायरल वायरल होती है तो तब जाकर पता चलता है कि इस कलाकार ने बचपन में किसी बड़े सितारे का रोल निभाया था. आज बम आपको एक ऐसे ही कलाकार से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) का किरदार निभाया था.

जी हां, आप सभी ने आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' (Dhoom 3) तो देखी होगी, जिसमें वो चोर होते हैं, लेकिन बचपन में वो अपनी पिता की तरह एक जादूगर बनाने की प्रैक्टिस करते रहते हैं. आमिर खान के इस बचपन के किरादर को उस समय के बाल कलाकार सिद्धार्थ निगम (Sidharth Nigam) ने निभाया था, लेकिन अब वो बड़े हो चुके हैं और उनको देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि आमिर खान से भी ज्यादा हैंडसम और स्मार्ट हो गए हैं.

सिद्धार्थ निगम ने आमिर के इस बचपन के किरदार को बहुत अच्छी तरह निभाया था और उनके काम को काफी सराहना भी मिली. साथ ही आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सिद्धार्थ निगम नेशनल लेवल के जिमनास्ट हैं. जब वो फिल्म में नजर आए थे, उस समय वे इलाहाबाद में एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे, जहां स्कूल में जिमनास्टिक के लिए भी ट्रेन किया गया था. एक वर्कशॉप के दौरान वह फिल्ममेकर्स के संपर्क में आए और कुछ महीनों की ट्रेनिंग के बाद उन्हें ये रोल मिला.

वहीं उस समय के वो छोटे आमिर खान यानी सिद्धार्थ अब 21 साल के हो चुके हैं. साथ ही वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें-वीडियो साझा करते रहते हैं. उनकी फोटो देखने के बाद शायद ही आप उन्हें पहचान पाएं. बता दें कि सिद्धार्थ अब तक 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट', 'चंद्र नंदिनी' और 'अलादीन' जैसे टीवी शो में मेन लीड का रोल करते आएं हैं. इन किरदारों से उन्होंने अपने दर्शकों का दिल जीता है और उनके चहेते भी बन गए हैं.

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन