बॉलीवुड

फिल्म ‘दृश्यम’ में CID का तड़का, ACP प्रद्युमन की टीम सुलझाएगी विजय सलगांवकर की कहानी?

अजय देवगन, श्रिया सरन और तब्बू स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृष्यम' के नेक्स्ट पार्ट 'दृष्यम 2' का इंतजार खत्म होने जा रहा है। फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस बार मेकर्स ने कई ट्विस्ट फिल्म की कहानी में डाले हैं जिनमें से क है CID की टीम का फिल्म में होना।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2022, 2:48 PM IST
film drishyam 2
film drishyam 2

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दृश्यम' (Drishyam) साल 2015 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्ट साबित हुई थी। इस फिल्म में अजय के अलावा एक्ट्रेस तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर और ऋषभ चड्ढा जैसे कलाकार नजर आए थे। ये फिल्म मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म 'दृश्यम' (Drishyam) का हिंदी रीमके थी। वहीं अब इस फिल्म का दूसरा भाग यानी फिल्म की सीक्वल रिलीज होने के लिए तैयार है।

फिल्म की जब से घोषणा हुई है लोग, इसे देखने को बेताब हैं। इस बार फिल्म में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। 21 सालों से इंडियन टेलीविजन पर अपनी धाक जमाए रखने वाला शो CID का तड़का भी फिल्म में देखने को मिलेगा।

एसीपी प्रद्युमन की टीम फिल्म में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन का हिस्सा बनेगी। ये तो फैंस के लिए डबल ट्रीट जैसा हो गया है। जब से यह खबर सामने आई है। फैंस बौखला गए हैं और सोशल मीडिया पर #Drishyam ड्रेंट करने लगा है। फिल्म को लेकर एक्साटमेंट डबल हो गई है।

यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट के बाद देबीना बनर्जी के घर आई नन्ही परी

इस बात का खुलासा खुद फिल्म के एक्टर अजय देवगन ने किया है। अजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिख रहा है कि सीआईडी की टीम अब विजय सलगांवकर के केस को खोल रही है। वीडियो में अजय एक टेबल के सामने बैठे नजर आ रहे हैं।

वीडियो में सीआईडी की टीम भी दिख रही है। वे कुछ परेशान दिख रहे हैं और यह गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर 2 और 3 अक्टूबर को क्या हुआ था?

अजय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘केस री-ओपन हुआ नहीं इनका इन्वेस्टिगेशन शुरू... #Drishyam2 @shivaaji_satam #DayanandShetty #AdityaSrivastav।’

आपको बता दें कि अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम 2 इसी महीने की 18 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में अजय के साथ तब्बू, श्रिया सरन, ईशिता दत्ता, अक्षय खन्ना और रजत कपूर लीड रोल में है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। ट्रेलर सस्पेंस और थ्रिलर से भरा था।

यह भी पढ़ें- सपना चौधरी डांस करने में थीं मगन अचानक बदतमीजी करने लगा शख्स

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन