आपको बता दें कि गुरमीत और देंबिना ने साल 2011 में शादी की थी। शादी करने से पहले भी दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। दोनों की मुलाक़ात काम के दौरान ही हुई थी।
सेट ‘रामायण’ पर दोनों एक दूसरे से मिले थे। जिसमें गुरमीत ने राम का किरदार निभाया था तो वहीं देंबिना ने सीता का रोल किया था। कैमरे पर राम और सीता का किरदार निभाने वाले कपल्स एक दूसरे से कब प्यार कर बैठे यह इन्हें भी नहीं पता चला।