बॉलीवुड

CM Rekha Gupta ने लॉन्च किया फिल्म ‘टोमची’ का पोस्टर, 23 May 2025 को होगी रिलीज

Delhi CM Rekha Gupta and Tomchi Movie: पोस्टर लॉन्च के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अलावा अभिनेता मनोज बख्शी, नरेंद्र बेदी, और फिल्म के निर्माता-निर्देशक राजेश गुप्ता मौजूद रहे।
2 min read
• •
Updated: 15 Apr 2025, 3:54 PM IST
Feature image


Tomchi Movie Poster unveiling: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अपने कार्यालय में मोस्ट अवेटेड फैमिली फिल्म ‘टोमची’ का पोस्टर लॉन्च किया। यह इवेंट कला और राजनीति के संगम बना, जिसमें दोनों क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।

मनोज बख्शी और रति अग्निहोत्री जैसे कलाकार निभाएंगे अहम भूमिकाएं

पोस्टर लॉन्च के मौके पर अभिनेता मनोज बख्शी, नरेंद्र बेदी, और फिल्म के निर्माता-निर्देशक राजेश गुप्ता मौजूद रहे। फिल्म में रति अग्निहोत्री, मधु साहा, डेलनाज ईरानी, यशपाल शर्मा, उपासना सिंह और महेश ठाकुर जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे।

दिल को छूने वाली कहानी और गीतों से सजी है ‘टोमची’

फिल्म की कहानी आशीष सिन्हा ने लिखी है, और इसके गीतों को प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने अपनी आवाज दी है। टीवी एक्ट्रेस आशना किशोर और गायक भागवत किशोर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

राजनीतिक हस्तियों ने की फिल्म की थीम की सराहना

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और शाहनवाज हुसैन सहित कई भाजपा नेताओं ने फिल्म की संवेदनशील और क्रिएटिव थीम की तारीफ की। निर्देशक राजेश गुप्ता ने फिल्म की थीम पर बात करते हुए कहा, “टोमची मासूमियत, दोस्ती और सही काम के महत्व को दर्शाती है। यह फिल्म दर्शकों को मुस्कुराने और इमोशन से जुड़ने पर मजबूर कर देगी।”

कहानी एक प्यारे कुत्ते और बच्चों की अनोखी यात्रा की

फिल्म की कहानी छह नटखट बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो टोमची नाम के प्यारे कुत्ते से दोस्ती कर लेते हैं। जब वे उसे उसके असली मालिक तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, तब टोमची चोरी हो जाता है। इसके बाद बच्चे उसे ढूंढ़ने के लिए एक साहसिक यात्रा पर निकलते हैं।


Updated on:
15 Apr 2025, 3:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट