प्रियंका की यह अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म एक युवा अपराधी की कहानी पर आधारित है, जो जेल से छूटने के बाद एक टीवी कोर्टरूम शो के जज को बंधक बना लेता है। उसे लगता है कि उसी जज के फैसले ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। फिल्म में कॉमेडी का तगड़ा तड़का भी देखने को मिलेगा। हालांकि, फिल्म के नाम का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।