
Cocktail 2 Movie Review In Hindi: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। शाहिद की इस फिल्म को लेकर अब लोगों ने अपनी राय देना शुरू कर दिया है। फिल्म देखने के बाद कमाल आर खान ने भी अपना रिव्यू पोस्ट किया है। क्या कुछ कहा है लोगों ने इस फिल्म को देखने के बाद, चलिए जानते हैं।
'कॉकटेल 2' को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- एक बेहद खराब फिल्म है, किसी बुरे सपने जैसे लगती है और ये इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है कि बिना सोल वाले सीक्वल कैसे बनाए जाते हैं। मैंने इसे एक ताजा, आधुनिक रिश्तों पर आधारित ड्रामा की उम्मीद के साथ देखना शुरू किया था, लेकिन ये अनुभव पूरी तरह दर्दनाक, खोखला और बेहद निराशाजनक साबित हुआ।
खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान ने एक्स पर पोस्ट किया, "फिल्म के 20 मिनट झेलने के बाद ही समझ आ गया कि ये कितनी भयानक है। 45 साल के शाहिद कपूर. 20 साल के लड़के का किरदार निभाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं रश्मिका मंदाना तेलुगु अंदाज में हिंदी बोलने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। और दूसरी तरफ बुजुर्ग हो चुके राइटर लव रंजन 20 साल के युवाओं की कहानी लिखने की कोशिश कर रहे हैं। आखिर ये कैसी फिल्म है 'कॉकटेल 2', सब कुछ बेमेल और पूरी तरह से जगह से बाहर लगता है।
कॉकटेल 2 को लोगों ने बताया डिजास्टर
एक और यूजर ने लिखा- 'एक जबरदस्ती बनाया गया सीक्वल, कमजोर कहानी और जरूरत से ज्यादा ओवरएक्टिंग से भरी हुई फिल्म। अगर इस फिल्म में कुछ देखने लायक है तो वो सिर्फ कृति सेनन हैं। उनकी मौजूदगी ही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत साबित होती है। शाहिद कपूर के खाते में शायद एक और फ्लॉप जुड़ने वाली है। दो दशक से ज्यादा समय से वह इंडस्ट्री में कैसे टिके हुए हैं, यह सचमुच समझ से परे है।'
एक यूजर ने लिखा- 'कृति सेनन धमाकेदार अंदाज़ में एंट्री करती हैं और सच कहें तो वही #Cocktail2 में जान फूंकती हैं। वहीं शाहिद कपूर कई जगह जरूरत से ज्यादा ओवरएक्टिंग करते नजर आते हैं। हालांकि ऐसा कम और लगता है कि निर्देशक ने उनसे इसी तरह का प्रदर्शन करवाया है। दूसरी तरफ रश्मिका मंदाना की हिंदी और उनका लहजा एक बार फिर सवालों के घेरे में है।